UP Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड आज, शाम 4 बजे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की इन ऑफिशियल वेबसाइट – upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें, क्योंकि एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. वहीं, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा.
UP Board 10th Result 2026 LIVE Updates: अभी आएगी प्रोविजनल मार्कशीट, जानें कहां मिलेगा ओरिजिनल मार्कशीट
UP Board 10th Result 2026 LIVE Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन मिल जाएगी, जिसे वे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है. कुछ दिनों बाद स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट की हार्ड कॉपी छात्रों को दी जाएगी. आगे एडमिशन और जरूरी कामों के लिए यही ओरिजिनल मार्कशीट काम आती है, इसलिए इसे संभालकर रखना जरूरी है.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: बड़ी फुर्ती से चेक हुई इस साल कॉपियां, 1.53 लाख कर्मचारियों की लगी थी ड्यूटी
UP Board 10th Result 2026 LIVE: इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा और कॉपियों की जांच बहुत तेजी से पूरी की है. 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं और उसके तुरंत बाद 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच सभी कॉपियां चेक कर ली गईं. इतनी जल्दी काम पूरा करने के लिए बोर्ड ने करीब 1.53 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, जिनमें 83,800 से ज्यादा एग्जामिनर शामिल थे. इसी तेज काम की वजह से इस बार रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले पहले जारी किया जा रहा है.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: कक्षा 10वीं के 27.32 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट
UP Board 10th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इस बार लगभग 27.32 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. रिजल्ट पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा, इसके बाद तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, डिजीलॉकर या SMS के जरिए आसानी से देख सकते हैं.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन कैसे देखें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट?
UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट छात्र ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं. मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप नीचे बताए गए हैं:
1. छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘UP Board Class 10 / High School Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें.
4. इसके बाद कैप्चा भरें और Submit/View Result के ऑप्शन पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, आप भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव कर लें.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए कैसे करें चेक?
UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 लिखना होगा, फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर डालें. उदाहरण – UP10 1234567. अब इस मैनेज को इस नंबर – 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल नंबर पर आपका स्कोरकार्ड भेज दिया जाएगा.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट DigiLocker से कैसे करें डाउनलोड?
UP Board 10th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के समय अक्सर ऐसा होता है कि एक साथ करीब लाखों छात्र वेबसाइट खोलते हैं. इससे वेबसाइट स्लो हो जाती है या कभी-कभी बंद भी हो जाती है. ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने इसके दूसरे आसान विकल्प भी दिए हैं.
अगर upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट ठीक से नहीं खुल रही है, तो आप डिजीलॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट – https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना होगा, फिर मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा. इसके बाद एजुकेशन सेक्शन में जाकर आप अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट पूरी तरह मान्य होती है.


