8.1 C
Munich

30 गेंद में शतक और 175 रनों की पारी… आज ही के दिन आईपीएल में आया था बवंडर, 13 सालों से नहीं टूट पाया है रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

30 गेंद में शतक और 175 रनों की पारी… आज ही के दिन IPL में आया था बवंडर

Last Updated:

Chris Gayle 175 runs innings: आज से 13 साल पहले 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी और पुणे वारियर्स के बीच एक मुकाबला खेला गया. ये मैच हमेशा के लिए इतिहास दर्ज हो गया. इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी बल्लेबाजी से बवंडर ला लिया था और इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी. गेल का ये रिकॉर्ड अबतक नहीं टूट पाया है.

Zoom

क्रिस गेल की 2013 में 175 रनों की पारी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया था. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में केकेआर के लिए खेलने वाला ब्रेंडन मैकुलम ने 158 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल दी. सिर्फ 3 साल के हुए टी20 फॉर्मेट में किसी ने भी इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं की थी. ऐसे में जाहिर है कि उस समय में मैकुलम आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने थे, लेकिन उनका ये रिकॉर्ड ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया.

आईपीएल में मैकुलम की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड साल 2013 में टूट गया. जिस आरसीबी के खिलाफ मैकुलम ने ये रिकॉर्ड बनाया था उसी टीम के एक खिलाड़ी ने आईपीएल में नया इतिहास लिखा. दरअसल 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी के दिग्गज क्रिस गेल ने पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बवंडर ला लिया. इस मैच में गेल ने सिर्फ 30 गेंद में शतक पूरा कर 175 रनों की पारी खेली जो आज भी किसी भी बल्लेबाज के द्वारा आईपीएल में सबसे खेली गई सबसे बड़ी पारी के रूप में कायम है. अपनी उस पारी में गेल ने 66 गेंद खेलकर 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे.

आरसीबी ने बनाए थे मैच में 263 रन का स्कोर

पुणे वारियर्स के खिलाफ उस मैच में आरसीबी ने टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. आरसीबी के लिए गेल के अलावा मैच में तिलकरत्ने दिलशान ने 33 और एबी डिविलियर्स ने 31 रनों की पारी खेली थी. गेंदबाजी में पुणे की तरफ से मिचेल मार्श सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए थे. मिचेल मार्श ने अपने तीन ओवर में 56 रन लुटाकर एक विकेट हासिल की थी. इसके अलावा अशोक डिंडा ने चार ओर में 48 रन और अली मुर्तजा ने 2 ओवर में 45 रन खर्च कर दिए थे.

आरसीबी के 263 रन के जवाब में पुणे वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना पाई थी. इस तरह आरसीबी ने 130 रनों के बड़े अंतर से मैच को अपने नाम किया था. बल्लेबाजी में पुणे की तरफ से सबसे ज्यादा स्टीव स्मिथ ने 31 गेंद में 41 रनों की पारी खेली थी. स्मिथ के अलावा मिचेल मार्श ने भी 24 रन बनाए थे, जबकि एरोन फिंच ने 18 रन, युवराज सिंह ने 16 रन और मिथुन मनहास ने 11 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से रवि रामपाल, जयदेव उनादकट और क्रिस गेल ने 2-2 विकेट लिए थे. इसके अलावा मुरली कार्तिक, आरपी सिंह और विनय कुमार ने 1-1 विकेट झटके थे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article