22.1 C
Munich

हेलमेट की ग्रिल पर लगी गेंद और जमीन पर गिर पड़े सूर्यकुमार यादव, वानखेड़े में टल गई ‘अनहोनी’

Must read


होमखेलक्रिकेट

हेलमेट की ग्रिल पर लगी गेंद और जमीन पर गिर पड़े सूर्यकुमार, टल गई ‘अनहोनी’

Last Updated:

suryakumar yadav fell on pitch: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से विदाई हार के साथ हुई. वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 रन से हराया. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 60 रन की पारी खेली. हालांकि, यह पारी टीम की जीत में काम नहीं आई. बल्लेबाजी के दौरान सूर्या गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बचे, जब छठे ओवर में बृजेश शर्मा की एक गेंद बल्ले से लगकर सीधा उनका हेलमेट ग्रिल पर जा लगी.

Zoom

शॉट खेलते वक्त हेलमेट पर गेंद लगने से जमीन पर गिरे सूर्यकुमार यादव.

नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उस वक्त कुछ सेकंड्स के लिए सन्नाटा पसर गया, जब मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल होने से बाल-बाल बचे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान एक तेज गेंद सीधा उनके हेलमेट की ग्रिल पर जा लगी, जिसके बाद सूर्या दर्द के कारण तुरंत पिच पर ही गिर पड़े. पल भर के लिए मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर स्टैंड्स में बैठे फैंस तक, हर किसी की सांसें अटक गईं थीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि वह फिर से बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गए और अर्धशतक ठोका.

हेलमेट की ग्रिल पर कैसे लगी गेंद?
यह वाकया मुंबई इंडियंस की पारी के छठे ओवर का है. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने एक फुल-टॉस गेंद फेंकी, जिस पर सूर्यकुमार यादव ने अपना पसंदीदा ‘पैडल शॉट’ खेलने का प्रयास किया. लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई सीधे उनके हेलमेट की वाइजर (ग्रिल) पर जा टकराई. गेंद की रफ्तार और संपर्क इतना जोरदार था कि सूर्या खुद को संभाल नहीं पाए और तुरंत पिच पर गिर गए.

सूर्या को इस तरह मैदान पर गिरता देख वानखेड़े स्टेडियम में पल भर के लिए खामोशी छा गई. खेल भावना दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी बिना वक्त गंवाए तुरंत सूर्या के पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना. इसी बीच मुंबई इंडियंस के फिजियो भी भागते हुए मैदान पर आए. फिजियो ने मैदान पर ही सूर्यकुमार यादव का कड़ा ‘कनकशन टेस्ट’ और जरूरी चेकअप किया. कुछ सेकंड्स तक जमीन पर लेटे रहने के बाद सूर्या ने राहत की सांस ली. गनीमत यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. चेकअप के बाद वह पूरी तरह ठीक नजर आए और उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी के लिए क्रीज संभाली.

MI के लिए पूरे किए 4000 रन
सूर्यकुमार यादव ने मैच में एक बड़ी उपलब्धि नाम की. वह मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने सूर्या को 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में उतरने से पहले सूर्या को 4000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए 40 रनों की जरूरत थी. उन्होंने पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर यश राज पुंजा को एक शानदार छक्का जड़कर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस के लिए अपना 127वां टी-20 मैच खेलते हुए सूर्यकुमार यादव के नाम अब इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 4002* रन हो गए हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने मुंबई के लिए 245 मैचों में रिकॉर्ड 6432 रन बनाए हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article