16 C
Munich

हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप तक… कौन है भारतीय क्रिकेट की नई ‘स्पीड गन’, जिसकी डब्ल्यूपीएल ने बदल दी किस्मत

Must read


होमखेलक्रिकेट

हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप तक… कौन है भारतीय क्रिकेट की नई ‘स्पीड गन’

Last Updated:

who is Nandani Sharma t20 world cup squad: चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने डब्ल्यूपीएल में अपनी घातक गेंदबाजी और ऐतिहासिक हैट्रिक से सभी को प्रभावित किया. परिवार के समर्थन, खुद की कड़ी मेहनत और वेंकटेश प्रसाद जैसे कोचों के मार्गदर्शन से निखरी नंदिनी अब भारतीय टीम की नई ‘स्पीड गन’ बन चुकी हैं.उनके शानदार फॉर्म और निरंतरता के कारण उन्हें 14 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टी20 महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है.

Zoom

नंदिनी शर्मा को पहली बार भारत की महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कुछ पल ऐसे होते हैं जो किसी खिलाड़ी की पूरी जिंदगी बदल देते हैं. डब्ल्यूपीएल के मंच पर जब एक 24 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज ने हैट्रिक ली, तो सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की जीत की नींव ही नहीं पड़ी, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला. आज उसी नंदिनी शर्मा का नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है, जो अब इंग्लैंड में होने वाले टी20 महिला विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बन चुकी हैं. नंदिनी के लिए डब्ल्यूपीएल का मंच महज एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का एक अवसर था. दिल्ली कैपिटल्स ने जब नीलामी में उन पर 20 लाख रुपये का दांव लगाया, तो उन्होंने उस विश्वास को पूरी तरह सही साबित किया. गुजरात जायंट्स के खिलाफ वह मुकाबला कौन भूल सकता है? जब सोफी डिवाइन जैसी दिग्गज बल्लेबाज क्रीज पर सेट थीं और नंदिनी की धुलाई कर रही थीं, तब कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और टीम मैनेजमेंट का उन पर बना भरोसा रंग लाया.

नंदिनी शर्मा (Nandini Sharma) ने अपनी गेंदों में विविधता का इस्तेमाल किया. बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर बॉल ने न सिर्फ डिवाइन का विकेट लिया, बल्कि मैच का रुख ही पलट दिया. उस रात नंदिनी ने पांच विकेट लेकर डब्ल्यूपीएल इतिहास में एक शानदार अध्याय लिखा. वह हैट्रिक लेना और फिर पर्पल कैप का मिलना यह सब किसी सपने जैसा था. लेकिन यह सफलता रातों-रात नहीं मिली थी. नंदिनी की यह यात्रा चंडीगढ़ की उन गलियों से शुरू हुई, जहां वह अपने भाई को क्रिकेट खेलते देख बड़ी हुईं. 8 साल की उम्र में अकादमी गई, लेकिन कम उम्र के कारण वहां प्राथमिकता नहीं मिली. हार मानकर वापस आने वाली लड़की ने छह महीने बाद फिर वापसी की.

नंदिनी शर्मा को पहली बार भारत की महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है.

नंदिनी के लिए सबसे बड़े ‘कोच’ उनके घरवाले ही रहे. उनकी मां सीमा और भाई आकाश ने सिर्फ उनका हौसला ही नहीं बढ़ाया, बल्कि उन्हें गेंदबाजी की बारीकियां भी सिखाईं. नंदिनी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरे माता-पिता और भाई ने मुझे सब कुछ सिखाया, जिसमें इनस्विंगर डालना भी शामिल है.’ लड़कों के साथ अभ्यास करते हुए उन्हें जो मार पड़ी, उसी ने उन्हें और तेज और घातक बनने की प्रेरणा दी. जब लड़के मेरी गेंदों को आसानी से हिट करने लगे, तो मैंने अपनी गति और वेरिएशन पर काम करना शुरू किया.’

दिग्गजों का मार्गदर्शन और मेंटॉरशिप
दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नंदिनी को जो मार्गदर्शन मिला, उसने उनकी प्रतिभा को तराशने का काम किया. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का साथ मिलना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. नंदिनी के शब्दों में, ‘मेरे बॉलिंग लाइन, फील्डिंग, ए से जेड तक, वह मुझे सब बताते हैं.’ साथ ही, मारिजाने कैप और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए एक बड़ी सीख रहा.

एक सपने का सच होना
अब नंदिनी का नाम भारत की उस 15 सदस्यीय टीम में शामिल है जो 14 जून से इंग्लैंड में टी20 विश्व कप खेलेगी. यह चयन उनके पिछले एक साल के कठिन परिश्रम और डब्ल्यूपीएल में उनके निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम है. एक उभरती हुई खिलाड़ी से लेकर वर्ल्ड कप तक का सफर यह दर्शाता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article