14 C
Munich

10 साल में पहली बार आईपीएल में हुआ ऐसा… दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

10 साल में पहली बार IPL में हुआ ऐसा… दिल्ली के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

Last Updated:

IPL 2026 PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पंजाब के खिलाफ इस मैच में दिल्ली के कप्तान ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सबसे 4-4 ओवर कराए. हैरानी की बात ये है कि टीम ने एक भी स्पिनर को गेंदबाजी नहीं दी.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं किया स्पिनर का इस्तेमाल

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच के लिए टीम में पांच बदलाव किए. हालांकि, जिस उम्मीद से दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया उस पर टीम के गेंदबाज खड़े नहीं उतरे. दिल्ली के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना दिए.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पारी में कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें सबसे किफायती मुकेश कुमार और आकिब नबी नहीं रहे. हैरानी की बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जिन पांच गेंदबाजों से बॉलिंग कराई में उसमें एक भी स्पिनर नहीं था. पारी में मुकेश और आकिब के अलावा मिचेल स्टार्क, माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने भी 4-4 ओवर डाले.

10 साल में पहली बार मैच में नहीं हुई स्पिन गेंदबाजी

बता दें कि आईपीएल में 10 साल में ये पहली बार है जब किसी टीम ने एक भी स्पिन गेंदबाज को मैदान पर नहीं उतारा. पंजाब के खिलाफ खुद कप्तान अक्षर पटेल दिल्ली के लिए स्पिन गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन उन्हें धर्मशाला की पिच पर स्पिन गेंदबाजो उतार कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे. आईपीएल में इससे पहले साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मैच में एक भी स्पिन गेंदबाज को बॉलिंग नहीं दी थी. सनराइजर्स का ये मुकाबला आरसीबी के खिलाफ था, जिसमें उसने 15 रन से जीत हासिल की थी.

पंजाब के लिए अय्यर और प्रियांश ने जड़ा अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने 33 गेंद में 6 छक्के और 2 चौके की मदद से 56 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अय्यर ने 36 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के से नाबाद 59 रनों योगदान किया. इसके अलावा पंजाब की तरफ से कूपर कोनली ने 38 और सूर्यांश शेडगे ने 21 रन बनाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article