20.7 C
Munich

15 की उम्र में 36 गेंदों पर सेंचुरी…. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में मचाया धमाल, दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

Must read


होमखेलक्रिकेट

15 की उम्र में 36 गेंदों पर सेंचुरी, सूर्यवंशी ने आईपीएल में रचा इतिहास

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Second IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे 15 वर्षीय वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ36 गेंदों पर तूफानी सेंचुरी जड़ी. उन्होंने 15 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इस दौरान वैभव को जीवनदान भी मिले जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया. वैभव आईपीएल में दो शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है.  पंद्रह वर्षीय वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर तूफानी सेंचुरी जड़ी. बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर वैभव के आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था.  वैभव आईपीएल में 15 साल की उम्र में दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बिहार के वैभव आईपीएल में दो शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2025 में मात्र 14 वर्ष की उम्र में डेब्यू किया था. 13 साल की उम्र में वह ऑक्शन में आए थे. उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन (मात्र 227 गेंदों में) बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल (260 गेंद) और वीरेंद्र सहवाग (280 गेंद) जैसे दिग्गजों को पछाड़ा. आईपीएल 2026 में उन्होंने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इस लीग का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह अपने पहले ही आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाते हुए जयपुर के घरेलू दर्शकों का दिल जीत लिया. साकिब हुसैन की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करने के बाद वैभव ने हेलमेट उतारकर और डगआउट की ओर सलाम (कर बड़े ही भावुक अंदाज में जश्न मनाया. हालांकि, अपनी पारी की अगली ही गेंद पर वह साकिब की एक धीमी गेंद पर रिवर्स लैप खेलने के प्रयास में 103 रन (37 गेंद) बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. अपनी इस तूफानी पारी में 12 छक्के और 5 चौके जड़ने वाले इस युवा खिलाड़ी को पवेलियन लौटते समय दर्शकों ने खड़े होकर सम्मान दिया (standing ovation), जो उनके द्वारा मचाए गए मनोरंजन के तूफान की गवाही दे रहा था.

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं. जिन्होंने अपनी कम उम्र में ही अपनी असाधारण बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींचा है. बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 12 वर्ष की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में डेब्यू कर इतिहास रच दिया था, जिससे वे मॉडर्न युग के सबसे युवा भारतीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए. वैभव की तकनीक और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें अपनी उम्र के खिलाड़ियों से काफी आगे खड़ा करती है. उनकी प्रतिभा का लोहा तब और माना गया जब उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. अंडर-19 क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य और भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की प्रबल संभावनाओं को दर्शाता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article