13.6 C
Munich

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉटलिस्ट! टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू, टूटेगा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉटलिस्ट! टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी को इस साल जून में आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुने जाने की संभावना है. उनके पास देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का मौका है. चयनकर्ता 15 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से ठीक पहले होने वाली छोटी सीरीज में बड़ा मौका दे सकते हैं.

Zoom

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉटलिस्ट! टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाका कर रहे युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में क्रिकेट की दुनिया में तबाही मचा रखी है. उन्होंने अंडर 19 टीम की तरफ से खेलते हुए यादगार पारी खेल टीम को जीत दिलाई. वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव ने 175 रन की पारी खेल इंग्लैंड के खिलाफ ट्रॉफी भारत की झोली में डाला. महज 15 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने सबको अपना मुरीद बना लिया है. अद्भुत प्रतिभा के धनी वैभव को चयनकर्ता इस प्रदर्शन का इनाम दे सकते हैं. खबरों की माने तो उनको जल्दी ही टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिलने वाला है.

इस साल जून में होने वाले भारत के आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को टी20 टीम में चुने जाने की संभावना है. उनके पास देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का मौका है. इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि चयनकर्ता 15 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से ठीक पहले होने वाली छोटी सीरीज में बड़ा मौका दे सकते हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की, “वह आयरलैंड दौरे के लिए दावेदार हैं और चयनकर्ताओं ने उनका नाम कई अन्य खिलाड़ियों के साथ शॉर्टलिस्ट किया है.”

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन में दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. इस साल भी उनका प्रदर्शन जारी है. इस सीजन में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंद में 52 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में 39 रन बनाए हैं. वह बड़े नामों से डरते नहीं दिखते और जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर छक्का मारा.

चयनकर्ता युवा खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका देने के लिए इंतजार के मूड में नहीं हैं, लेकिन संभवत उन्हें थोड़ा कमजोर विपक्ष के खिलाफ मौका देंगे. अगर सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, तो इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि चयन समिति उन्हें आयरलैंड के आगामी दौरे के साथ-साथ इस साल के अंत में जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुन सकती है. इस युवा खिलाड़ी को बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी से भी समर्थन मिल चुका है.

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने एक्स पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी की इस आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए. इतना टैलेंटेड और इतना युवा खिलाड़ी चुनने का मौका बहुत कम मिलता है. निश्चित रूप से उनका नाम भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट के तौर पर दर्ज होना चाहिए.”

टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर हैं. उन्होंने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था. शेफाली वर्मा 15 साल 7 महीने 27 दिन की उम्र में भारत के लिए खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं. अगर सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर खेलते हैं, तो वह शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दोनों टी20 मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article