21.9 C
Munich

5 हजार से खड़ा किया 6 करोड़ का बिजनेस…शराब की खाली बोतलों ने बदली नोएडा के अमित की किस्मत, जानिए कैसे

Must read


Last Updated:

Business ideas : नोएडा का ये आर्ट एंड क्राफ्ट वाली कंपनी अनोखा प्रोडक्ट बनाती है. शराब की खाली बोतलों से बने इनके लाइट, लैंप, झूमर, जार, ग्लास और तरह-तरह के प्रोडक्ट हाथोंहाथ बिक रहे हैं. ये आपके घर में चार चांद लगा देंगे. अमित का ये आइडिया अनोखा है. अमित लोकल 18 से बताते हैं कि शुरुआत में लोगों ने ऐसा प्रोडक्ट देखा नहीं था तो उन्हें अचंभा होता था. शराब की बोतल से बना कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से लोग हिचकते थे. आज हमारे प्रोडक्ट USA, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और दुबई समेत मिडिल ईस्ट तक में अपनी पहचान बना चुके हैं.

नोएडा. क्या आप भी कुछ नया करना चाहते हैं. अगर ऐसा है तो बिल्कुल सही जगह आए हैं. नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एक आर्ट एंड क्राफ्ट वाली कंपनी अनोखा प्रोडक्ट बनाती है. शराब की खाली बोतलों से बने लाइट, लैंप, झूमर, जार, ग्लास और तरह-तरह के प्रोडक्ट आपके घर में चार चांद लगा देंगे. इन अनोखे प्रोडक्ट की डिमांड विदेशों में भी है. मात्र चार से पांच साल में इनका टर्नओवर करोड़ों में पहुंच चुका है. लोकल 18 से अमित कुमार बताते है कि आइडिया बहुत पहले से था, लेकिन कंपनी की शुरुआत 2017 में की.

अमित का ये आइडिया अनोखा है. वे बताते हैं कि कुछ अलग करने का तो जुनून था. जब हम किसी को कही भी शराब पीकर बोतल छोड़ते देखते तो बुरा लगता था. ये हमारे एनवायरमेंट के लिए भी सही नहीं है. लाखों साल लग जाते है, उन्हें डी-कंपोस्ड होने में. फिर हमने सोचा क्यों न इन बॉटल्स को अलग डिजाइन देकर कुछ प्रोडक्ट बनाएं. आज ये प्रोडक्ट विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं. अमित के शोरूम में आपको सस्ती से सस्ती और मंहगी से मंहगी खाली बॉटल्स से बने प्रोडक्ट मिल जाएंगे.

कबाड़ वालों से मांगी मदद

लोकल 18 से अमित कहते हैंकि शुरुआत में लोगों ने ऐसा प्रोडक्ट देखा नहीं था तो अचंभा होता था. शराब की बोतल से बना कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से हिचकते थे, लेकिन समझाने में समय लगा. आज हम USA, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दुबई समेत मिडिल ईस्ट में अपनी पहचान बना चुके हैं. लोग हमारे प्रोडक्ट को पसंद कर रहे हैं. हमने शुरुआत 5 से 6 हजार में की. फिर उसी को रोटेट करते रहे. नया पैसा नहीं लगाया. जब काम बढ़ा तो फिर बॉटल्स को कलेक्ट करने में परेशानी आई. फिर हमने कई कबाड़ वालों से संपर्क किया. उसी तरह हम अपनी जरूरत को पूरा कर रहे हैं.

3 पार्टनर

अमित कुमार के मुताबिक, कोई बड़ा शौकीन है और वो खुद की बॉटल्स लाकर किसी तरह का प्रोडक्ट बनवाना चाहता है, हम ये काम भी करते हैं. बोतल को कट करके ग्रांड और फिर उसे लैंप, जार या ग्लास, झूमर, टेबल लैंप की डिजाइन देते हैं. हमने ये बिजनेस मेरी पार्टनर माधुरी और पत्नी सौम्या के साथ शुरू किया. बिजनेस ग्रो करने में सोशल मीडिया का हमें बहुत सहारा मिला है. बीते साल के टर्नओवर की बात करें तो करीब 6 करोड़ रही.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article