11 C
Munich

‘टेस्ट’ से हार गया ‘टी-20’, 5 पेसर्स की लेंथ ने SRH के बल्लेबाजों को झकझोर दिया, GT की बॉलिंग से हैरान विरोधी कोच

Must read


होमखेलक्रिकेट

टेस्ट से हार गया टी-20, 5 पेसर्स की लेंथ ने SRH के बल्लेबाजों को झकझोर दिया

Last Updated:

वेटोरी ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, GT ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने गेंद से हम पर काफी दबाव बनाया और फिर ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी. हम बीच में संतुष्ट थे, लेकिन हमें पता था कि उनकी गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ खेलना है. पांच सीमर्स और राशिद (खान) हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं.”

Zoom

सिराज-रबाडा की टेस्ट लेंथ से हार गए SRH के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज

नई दिल्ली. बाएं हाथ के बलशाली बल्लेबाजों के सजी सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल वेटोरी ने माना कि एक मजबूत गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्हें पूरी तरह हरा दिया. साई सुदर्शन (61) और वॉशिंगटन सुंदर (50) की अर्धशतकीय पारियों से GT ने 168 रन बनाए, फिर मोहम्मद सिराज (1/11) और कागिसो रबाडा (3/28) ने पावरप्ले में कहर मचाया, उसके बाद जेसन होल्डर (3/20) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/23) ने SRH को 86 रन पर समेट दिया.

82 रन की हार SRH की आईपीएल में रन के हिसाब से सबसे बड़ी हार थी. वेटोरी ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, GT ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने गेंद से हम पर काफी दबाव बनाया और फिर ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी. हम बीच में संतुष्ट थे, लेकिन हमें पता था कि उनकी गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ खेलना है. पांच सीमर्स और राशिद (खान) हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं.” उन्होंने कहा, “हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही और GT ने इसका फायदा उठाया, उनकी गेंदबाजी शानदार थी.

अलग गेम प्लान वाली टीम है गुजरात

GT एक मजबूत टीम है, उनका अपना स्टाइल है और वे जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं. उन्होंने हालात के हिसाब से बहुत अच्छा खेला. हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती उनकी गेंदबाजी थी और आज वे बहुत प्रभावशाली रहे. पूर्व न्यूजीलैंड स्पिनर ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें वैसी शुरुआत नहीं मिली जैसी चाहिए थी. “169 पर हमें लगा कि मौका है, लेकिन मैं बल्लेबाजी यूनिट को दोष नहीं देता, वे इस साल शानदार रहे हैं. हर टीम के साथ आईपीएल में कभी-कभी ऐसा हो जाता है, आज हमारा दिन नहीं था, लेकिन मुझे कोई वजह नहीं दिखती कि हम वापसी नहीं कर सकते.

बॉलिंग कोच ने अपनी गेंदबाजी यूनिट की तारीफ की लेकिन GT के तेज गेंदबाजों को पूरी तरह शानदार बताया. “हम अपनी गेंदबाजी यूनिट से परफेक्ट प्रदर्शन की उम्मीद नहीं करते. आईपीएल में इन हालात में गेंदबाजी करना मुश्किल है. उन्हें 170 पर रोकना बहुत अच्छा काम था.

टेस्ट वाली लेंथ से टी-20 में गेंदबाजी

GT के स्पिनर साई किशोर ने रबाडा और सिराज की पावरप्ले में घातक गेंदबाजी की तारीफ की. उन्होंने कहा, “सिराज और रबाडा अपनी लेंथ बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और यही फायदा है जब आपके पास टेस्ट मैच गेंदबाज होते हैं. शुभमन गिल और आशीष नेहरा ने टीम को अच्छी तरह लीड किया है.” उन्होंने बल्लेबाजी यूनिट की भी तारीफ की. “हमें लगा कि विकेट थोड़ा गीला है, गेंद काफी सीम हो रही थी, तो ड्रेसिंग रूम में बात थी कि 170 एक अच्छा स्कोर है. अगर हम पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करें तो 170 बहुत अच्छा स्कोर है. 170 तक पहुंचने के लिए निशांत सिंधु ने मिडिल ओवर्स में अच्छा खेला, साई सुदर्शन ने बहुत अच्छा खेला, वॉशी ने फिनिश किया.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article