10.1 C
Munich

अमरूद की खेती में अपनाएं पॉलिथीन तकनीक, फल होगा बड़ा, चिकना और मिलेगा ज्यादा मुनाफा..जानिए कैसे करती है काम

Must read


Last Updated:


भारत में अमरूद की खेती करने वाले किसान अब नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं. सुल्तानपुर के एक किसान द्वारा अपनाई गई पॉलिथीन तकनीक इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसमें फल लगते ही उसे पॉलिथीन और फॉम से कवर कर दिया जाता है. इस तकनीक से अमरूद का फल अधिक चिकना, सुंदर और आकार में बड़ा हो जाता है, साथ ही कीड़ों और बाहरी नुकसान से भी सुरक्षित रहता है.

भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहां की 55% आबादी आज भी खेती के कार्यों में ही लगी हुई है. कृषि के क्षेत्र में हो रहे लगातार शोध अनुसंधान और वैज्ञानिकता की वजह से दिन प्रतिदिन उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है. ऐसे में अगर आप भी अमरूद की खेती करते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी तकनीक के बारे में जिसका इस्तेमाल कर आप अपने अमरूद के फल को बेहतर बना सकते हैं, क्योंकि एक ऐसी तकनीक अपना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के एक किसान जो अमरूद में फल लगते ही उसे पॉलिथीन पहना देते हैं उनका यह मानना है कि इससे फल अधिक चिकना खूबसूरत और बड़ा होता है.

मिलता है यह फायदा 

सुल्तानपुर के किसान राम अछैबर कई सालों से अमरूद की खेती कर रहे हैं. वे बताते हैं कि फल जब छोटा रहे, तो उसमें पॉलिथीन बांध देना चाहिए. इसके साथ ही पॉलिथीन के अंदर फॉम भी रखना चाहिए इससे फल चिकना हो जाता है और उसका आकार भी बड़ा हो जाता है.

फल में लगाएं पालीथीन 

कृषि विज्ञान केंद्र सुल्तानपुर में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि किसी फल जैसे अमरूद आदि में यदि फल लगते ही उसको पॉलिथीन से बांध दिया जाए, तो फल की बाहरी परत चिकनी हो जाती है और उसकी साइज भी अच्छी रहती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर्फ अकेले पॉलिथीन ना लगाएं बल्कि उसके बीच में फॉम का भी इस्तेमाल करें.

ठोस परत वाले फलों के लिए है कारगर 

राम अछैबर आगे बताते हैं कि आपके यहां फॉम सहित पॉलिथीन किसी भी सामान्य बाजार में आसानी से एक रुपए में मिल जाएगी या फिर आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर भी करके मंगवा सकते हैं. यह ट्रिक उन फलों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है जिनकी परत ठोस होती है इससे फल का वजन भी बढ़ता है और अन्य किसी बाहरी नुकसान से भी सुरक्षा बनी रहती है.

कीड़ों से रहती है सुरक्षा 

फलों और सब्जियों में यदि पॉलिथीन बांध दिया जाता है, तो उसमें कीड़े आदि नहीं लगते हैं और इससे फल पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. वहीं हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी पॉलिथीन बंद है तो कृषि एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें, क्योंकि अलग-अलग फलों की सहन क्षमता अलग-अलग होती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article