बीजेपी का वो थ्री एस फॉर्मूला, जो 2027 में दिला सकता है जीत, विपक्ष के लिए होगी बड़ी चुनौती

Date:


Last Updated:

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक फॉर्मूला तैयार किया है, जिसका नाम है थ्री एस. यानी कि सरकार, संगठन और सहयोगी. दरअसल, बीजेपी आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज को पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने और सहयोगी दलों को साथ में बनाए रखने पर फोकस कर रही है.

Zoom

UP Election 2027: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का खास प्लान.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाने की तैयारी में है. ऐसे में बीजेपी ने एक 3S का फॉर्मूला तैयार किया है. यानी कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जो रणनीति तैयार की है. वह तीन प्रमुख स्तंभों पर टिकी हुई है, जिसमें संगठन, सरकार और सहयोगी शामिल है. पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर अपने संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने, सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने पर है.

News18 से बातचीत में बीजेपी के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, “हमारा ध्यान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मोदी और योगी सरकारों की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने और एनडीए के सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर है. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए ये तीनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं.”

जनता के बीच सरकार के काम को पहुंचाने की कोशिश
बता दें कि सूबे में भारतीय जनता पार्टी की लगातार दो बार से और केंद्र में लगातार तीन बार से सरकार है. ऐसे में बीजेपी दोनों ही सरकारों के कामकाजों को जन-जन तक पहुंचाने की प्लानिंग कर रही है. ताकि सियासी समीकरण को साधने के साथ-साथ काम और विकास के दम पर भी पार्टी अपने आप को आगे रखना चाहती है. हर कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा. दोनों ही सरकारों में अब तक देश और लोक हित में क्या-क्या काम हुए हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी.

संगठन को मजबूत करने की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल तक की प्लानिंग करती है. यही वजह है कि हर चुनाव में बूथ स्तर तक के जितने कार्यकर्ता हैं, उनका मनोबल बढ़ाए रहती है और पार्टी के प्रति आम कार्यकर्ताओं का भी समर्पण बना रहे, इसके लिए हर चुनाव में बीजेपी के पास कुछ न कुछ प्लान जरूर होता है. क्योंकि बीजेपी यह जानती है कि जितना शीर्ष नेतृत्व जरूरी है पार्टी के लिए, उतना ही बूथ लेवल का एक कार्यकर्ता भी जरूरी है. इसलिए बीजेपी अपने संगठन को भी मजबूत बनाए रखनी की कोशिश में है.

सहयोगियों को साधे रखेगी बीजेपी
इस बार यूपी में बीजेपी के कई सहयोगी दल हैं, जिसमें अपना दल (एस), आरएलडी, सुभासपा और निषाद समाज पार्टी शामिल है. ऐसे में बीजेपी के सामने अपने सहयोगी दलों को भी खुश रखे रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. क्योंकि जैसे ही सीट बंटवारे की बात आएगी या सहयोगी दलों के चुनावी वादों को पूरा करने की बात आएगी, तो नाराजगी जाहिर हो सकती है. संजय निषाद और ओपी राजभर तो अपना तेवर पहले ही दिखा चुके हैं. ऐसे में बीजेपी के सामने अपने सहयोगियों को साधे रखना भी एक चैलेंजिग काम है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related