Share Market Today LIVE: सेंसेक्स ने बढ़त गंवाई, 400 अंक चढ़ने के बाद 72 तक आया

Date:


Last Updated:

Share Market Today LIVE: शेयर बाजार में 12 नवंबर को भी तेजी दिखी, शुरुआत में तो सेंसेक्स 400 अंकों तक ऊपर गया लेकिन बाद में बढ़त खोकर महज 72 अंकों की तेजी पर ट्रेडिंग करता दिखा. निफ्टी भी 14 अंकों के उछाल पर ह…और पढ़ें

Zoom

शेयर बाजार में आज शुरुआती ट्रेडिंग में दबाव दिख सकता है.

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई सत्र से जारी तेजी का सिलसिला 12 नवंबर को भी बरकरार दिख रहा है. शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 169 अंकों की बढ़त पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी में भी 48 अंकों का उछाल आया. निवेशकों की लगातार खरीदारी से सुबह 10 बजे सेंसेक्स में 400 अंकों की तेजी दिखने लगी और इस दौरान मिड कैप व स्मॉल पर भी तेजी दिखी है. हालांकि, दोपहर 12 बजे सेंसेक्स अपनी बढ़त गंवाकर महज 72 अंकों की तेजी पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी में 14 अंकों का उछाल रहा.

इससे पहले प्री-ओपनिंग सेशन में दबाव दिखने लगा था और बाजार हरे निशान पर खुलने के बाद लाल निशान पर चला गया. इस दौरान सेंसेक्स 870  अंक उछलकर 82,749.42 पर पहुंच गया तो निफ्टी 106.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,361.70 पर ट्रेड करने लगा. हालांकि, जल्द ही यह बढ़त खत्म हो गई और सेंसेक्स 117 तो निफ्टी 15 अंकों की गिरावट पर कारोबार करने लगे.

दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट से जैसे संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ लगता है कि आज बाजार थोड़ा दबाव में ट्रेड करेगा. अमेरिकी बाजार में एनविडिया के शेयरों में आई बड़ी गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा और आज भारत का गिफ्ट निफ्टी भी करीब 0.50 फीसदी की गिरावट पर कारोबार करता दिख रहा है. इससे संकेत मिलता है कि आज बीएसई और एनएसई पर भी शुरुआती दबाव दिख सकता है.

November 12, 202610:47 IST

विदेशी निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे

शेयर बाजार में आज तेजी का सबसे बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की बंपर खरीदारी रही है. पिछले सेशन में एफआईआई ने 12,563 करोड़ रुपये का निवेश किया था और नवंबर में अब तक 57 हजार करोड़ का निवेश कर चुके हैं. यह सितंबर, 2024 के बाद किसी भी एक महीने में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश है.

 

November 12, 202610:18 IST

मिड और स्मॉल कैप में दिखी चमक

शेयर बाजार में तेजी के साथ मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के स्टॉक्स में भी उछाल दिख रहा है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में आज 0.4 फीसदी का उछाल दिखा तो स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.2 फीसदी की तेजी आई. सेक्टरवाइज देखें तो आज ऑटो, आईटी, फार्मा में 0.50 फीसदी की गिरावट दिख रही है, जबकि मीडिया, मेटल, बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल ने बाजी मारी है.

 

November 12, 202609:29 IST

सेंसेक्स 277 अंक चढ़ा, निफ्टी 76 अंक ऊपर

प्री-ओपनिंग  सेशन के दबाव को दूर करते हुए शेयर बाजार ने दोबारा उछाल मारा है. सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 277 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेडिंग कर रहा था तो निफ्टी में भी 76 अंकों का उछाल दिख रहा है. निवेशकों ने शुरुआती दबाव के बाद खरीदारी पर जोर देना शुरू किया है.

November 12, 202609:15 IST

870 अंक चढ़कर टूटा बाजार, सेंसेक्स में 117 अंकों की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई सत्र से जारी तेजी का सिलसिला 12 नवंबर को भी बरकरार रहेगा या नहीं, निवेशक इसी इंतजार में बैठै हैं. इस बीच प्री-ओपनिंग सेशन में ही दबाव दिखने लगा है और बाजार हरे निशान पर खुलने के बाद लाल निशान पर चला गया. इस दौरान सेंसेक्स 870  अंक उछलकर 82,749.42 पर पहुंच गया तो निफ्टी 106.65 अंकों की बढ़त के साथ 25,361.70 पर ट्रेड करने लगा. हालांकि, जल्द ही यह बढ़त खत्म हो गई और सेंसेक्स 117 तो निफ्टी 15 अंकों की गिरावट पर कारोबार करने लगे.

November 12, 202609:01 IST

एनविडिया में 8.6 फीसदी गिरावट

अमेरिकी बाजार भले ही आज अच्छा कारोबार कर रहे हों, लेकिन अमेिरकी चिप मेकर कंपनी एनविडिया के शेयरों में आज 8.6 फीसदी की तगड़ी गिरावट दिख रही है. कंपनी के मार्केट कैप में भी करीब 5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है. एनविडिया के शेयरों पर यह दबाव इसलिए भी दिखा है, क्योंकि कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर पर जासूस महिलाओं के साथ अफेयर की खबरें सामने आई हैं.

November 12, 202608:59 IST

अमेरिकी बाजार में दिखी तेजी

अमेरिका के तीनों ही एक्सचेंज पर बढ़त दिख रही है. डाऊ जोंस 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेडिंग कर रहा है तो एसएंडपी 1.31 फीसदी के तगड़े उछाल पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा नैस्डैक पर भी आज 1.75 फीसदी का तगड़ा उछाल दिख रहा है. इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार में भी ट्रेडिंग हरे निशान पर हो सकती है शुरुआती दबाव के बाद.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related