कल से आप तीसरा मोर्चा बोल रहे हैं- गठबंधन पर बोले चंद्रशेखर आजाद

Date:


लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब तीसरा मोर्चा उतर आया है. यह मोर्चा है असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का. दोनों ही नेताओं ने गठबंधन करने का फैसला किया है. हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान बाकी है, जिसके लिए 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी. इस प्रेस वार्ता में सीट बंटवारा, चुनावी मुद्दे, सीएम फेस से लेकर सबकुछ बताया जाएगा. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

November 12, 202612:31 IST

Chandrashekhar Azad Live: आपने बीजेपी को हटाने का वादा किया, लेकिन…- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले दिनों सभी पार्टियों ने वादा किया कि हमारे लिए काम करेंगे. खुद विधायक सांसद बने. आज भी बहुजन समाज बुनियादी समस्या से दूर है. पीने का पानी भी मुहैया नहीं करा पा रहे. पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही. सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे तो नौकरी नहीं मिलेगी. अपने वादा बहुत किया कि बीजेपी को हटा देंगे. लेकिन हटा नहीं पाए.

November 12, 202612:29 IST

जिनका दल नहीं होता, उनका बल नहीं होता- चंद्रशेखर आजाद

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है. प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा साहब ने अपनी पार्टी बनाई. लोकतंत्र में जिनका दल नहीं होता, उनका बल नहीं होता. कल से आप तीसरा मोर्चा बोल रहे हैं. आप को बता दूं कि ये समाजिक मोर्चा है और ये पहला मोर्चा है और सबसे मजबूत मोर्चा है. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की तस्वीर आप देख रहे हैं. अभी फिलाहल दो पार्टी हैं, इस गठबंधन में.

November 12, 202612:20 IST

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद

गठबंधन का ऐलान करने के लिए असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होगी.

November 12, 202611:30 IST

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: ओवैसी-आजाद की प्रेस कांफ्रेंस के बाद बरेली में मौलाना रिजवी की प्रेस वार्ता

ओवैसी और चंद्रशेखर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. बरेली में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ओवैसी और चंद्रशेखर के समझौता पर मौलाना शहाबुद्दीन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने फोन करके जानकारी दी.

November 12, 202611:24 IST

Chandrashekhar Owaisi News: चंद्रशेखर आजाद-ओवैसी के गठबंधन पर क्या बोले इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी के तीसरे मोर्चे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर कोई गठबंधन बनाने के लिए स्वतंत्र है. वे जो चाहें कर सकते हैं. हम अपना रास्ता खुद तय करेंगे. राजनीति में, इस स्तर पर इन बातों का बहुत ज़्यादा महत्व नहीं होता.

November 12, 202611:23 IST

Chandrashekhar Azad Owaisi Alliance: दोनों 1-1 सीट पाने वाले नेता हैं- मौलाना साजिद रशीदी

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि दोनो 1-1 सीट पाने वाले खाली लोग हैं. ओवैसी मुसलमानों का वोट काटकर और चंद्रशेखर दलितों का वोट काटकर बीजेपी की मदद करने के लिए आगे आ गए हैं.

November 12, 202611:10 IST

Chandrashekhar Owaisi Alliance News: चंद्रशेखर आजाद-ओवैसी के गठबंधन पर क्या बोले अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इसका कोई मतलब नहीं है और इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. यह संदेश पूरे प्रदेश और देश में है कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की स्थिति और जनसमर्थन किसी के पास है, तो वो अखिलेश यादव ही हैं. आज प्रदेश की जनता भाजपा के नेताओं के प्रति और योगी सरकार के प्रति भरोसा खो चुकी है. जनता को अब समाजवादी पार्टी पर विश्वास है.

November 12, 202611:04 IST

Chandrashekhar Azad Owaisi News: जो भी है, आपके सामने आ जाएगा- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी बुधवार को अलग-अलग लखनऊ पहुंचे. गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने कहा, ”जो भी है, आपके सामने आ जाएगा.” आजाद ने कहा कि उनका प्रयास युवाओं, किसानों तथा कमजोर और वंचित वर्गों को मजबूत करना है. आजाद ने कहा कि गरीबों के अधिकारों का हनन रोकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा.

November 12, 202611:01 IST

Chandrashekhar Azad Asaduddin Owaisi: चंद्रशेखर आजाद-ओवैसी के गठबंधन पर क्या बोले AIMIM के प्रवक्ता

एआईएमआईएम के प्रवक्ता शादाब चौहान ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी और ओवैसी की एआईएमआईएम मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन और अन्य विवरणों की जानकारी बृहस्पतिवार को दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता में दी जाएगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related