Last Updated:
Yeh Prem Mol Liya Song | Chhathi Maa Song: कुछ त्योहार सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं होते, बल्कि लोगों की आस्था, भावनाओं और परंपराओं से गहराई से जुड़े होते हैं. छठ पूजा भी ऐसा ही एक पर्व है, जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की उपासना के साथ परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. इसी त्योहार की खूबसूरती और भक्ति को पर्दे पर उतारने की कोशिश फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के नए गाने ‘बुलाए छठी मां’ में की गई है. आयुष्मान खुराना और शरवरी का ये गाना छठ से ठीक पहले रिलीज हुआ है.
‘बुलाए छठी मां’ गीत छठ पर्व से पहले रिलीज हो गया है.
नई दिल्ली. भारत में कुछ त्योहार सिर्फ परंपरा के तौर पर नहीं मनाए जाते, बल्कि उनसे लोगों की भावनाएं और गहरी आस्था भी जुड़ी होती है. छठ पूजा भी ऐसा ही एक पर्व है, जिसमें भक्त पूरे मन और श्रद्धा के साथ छठी मैया और सूर्य देव की उपासना करते हैं. इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना और शरवरी की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया छठ गीत रिलीज हो गया है. जो भक्ति, परंपरा और भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से पेश करता है.
मेकर्स ने इस गाने के जरिए छठ पूजा के माहौल, श्रद्धा और इमोशनल जुड़ाव को दर्शकों तक पहुंचाया है. गाने का नाम ‘बुलाए छठी मां’ है, जो अपने आप में इस पर्व की आस्था को जाहिर करता है. इसके बोल और संगीत के जरिए त्योहार से जुड़ी भावनाओं को सामने लाने की कोशिश की गई है. गाने में श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी आवाज दी है. श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज इस भक्ति गीत को खास एहसास देती है.
इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं. संगीत, शब्दों और गायकी का यह मेल छठ पूजा के पारंपरिक रंग को सामने लाता है. गाने के जरिए मेकर्स ने यह दिखाने की कोशिश की है कि कुछ त्योहारों की रौनक उनकी भव्यता से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसे विश्वास और भावनाओं से आती है.
‘ये प्रेम मोल लिया’ के फैंस इस गाने के वीडियो और इसके शब्दों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. मनोज मुंतशिर के लिखे बोल सीधे सुनने वालों के दिलों में उतर जाते हैं और प्रवासियों को अपने घर-परिवार व छठ घाट की याद दिला देते हैं. छठ पूजा के इन पवित्र दिनों में जब पूरा देश डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटा है, ऐसे में यह गाना उत्सव के माहौल में चार चांद लगा रहा है.
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने किया है. फिल्म प्यार, रिश्तों और भावनाओं की खूबसूरत दुनिया को पर्दे पर उतारने वाली है. आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने आएगी. फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार नए गाने पेश कर रहे हैं.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
