65 की महिला और 25 का लड़का… 40 साल का फासला, फिर भी प्यार बेमिसाल! जानिए क्या है ‘मे-दिसंबर रोमांस’

Date:


May-December Romance : 65 साल की हॉलीवुड आइकॉन डेमी मूर (Demi Moore) और 25 साल के एक युवा के बीच वेकेशन की खबरों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. मजेदार बात यह है कि जो एक्ट्रेस हाल ही में अपनी सिंगल लाइफ को एन्जॉय करने और अकेले रहने की बातें करती रहीं हैं, वो अचानक एक कम उम्र के बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियों मनाती नजर आईं. जैसे ही इनकी ये तस्वीरें और खबरें वायरल हुईं, इंटरनेट पर एक बार फिर ‘मे-दिसंबर रोमांस’ (May-December Romance) यानी उम्र के भारी फासले वाले रिश्तों को लेकर बहस छिड़ गई है.

Instagram-Demi Moore

क्या है ‘मे-दिसंबर रोमांस’?
बता दें कि इस शब्द का सीधा-सा मतलब ऐसे रिश्तों से है, जिनमें दोनों पार्टनर्स की उम्र में जमीन-आसमान का फर्क होता है. जैसे मान लीजिए, अगर कोई महिला 65 साल की है और उनका पार्टनर 25 साल का है, तो दोनों के बीच पूरे 40 साल का फासला है! बस, ऐसे ही रिश्तों को ‘मे-दिसंबर रोमांस’ का नाम दिया गया है.

नाम के पीछे का लॉजिक?
दरअसल, अंग्रेजी कैलेंडर का ‘मे’ (मई) यानी साल का वो महीना जब हर तरफ बहार होती है, जवानी और ताजगी अपने चरम पर होती है. और इसके उलट ‘दिसंबर’ यानी साल का आखिरी और ठंडा महीना, जिसे जिंदगी के ढलते पड़ाव से जोड़कर देखा जाता है.  इसी से यह टर्म बना है, जहाँ एक पार्टनर एकदम जवान और दूसरा उम्र के काफी बड़े पड़ाव पर होता है.

उम्र के इस बड़े फासले के बाद भी क्यों आकर्षित होते हैं लोग?
जब भी ऐसा कोई रिश्ता सुर्खियों में आता है, तो सबसे पहला सवाल यही उठता है कि आखिर एक मेच्योर इंसान को कम उम्र का पार्टनर और यंगस्टर को उम्रदराज महिला या पुरुष क्यों भाते हैं? मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि प्यार का यह समीकरण सिर्फ बाहरी दिखावे या आकर्षण तक सीमित नहीं होता, इसके पीछे कुछ गहरी मानसिक वजहें होती हैं:

1.मानसिक ठहराव और सुकून:
कई बार कम उम्र के लड़कों को ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो जिंदगी को गहराई से समझती हो, जिनके पास इमोशनल मैच्योरिटी हो और जो छोटी-मोटी बातों पर ड्रामा न करती हों.

2.सुरक्षा और अपनापन:
बड़ी उम्र के पार्टनर (चाहे महिला हो या पुरुष) के पास जिंदगी का लंबा तजुर्बा होता है, जिससे रिश्ते में गजब का ठहराव और मानसिक सुरक्षा मिलती है.

3.आत्मविश्वास और खुद से प्यार:
60 की उम्र पार कर चुकीं महिलाएं या लोग अपनी फिटनेस, गजब के कॉन्फिडेंस और खुद को जिस सलीके से संभाल कर रखते हैं, वह नई पीढ़ी को बहुत अट्रैक्टिव लगता है.

Instagram-Demi Moore

चुनौतियां भी कम नहीं
भले ही प्यार अंधा होता है, पर ऐसे रिश्तों में कुछ दिक्कतें भी आती हैं, जैसे दोनों की लाइफस्टाइल अलग होना, पसंद-नापसंद में फर्क होना और भविष्य को लेकर अलग सोच होना. ऊपर से हमारे समाज के ताने और परिवार की प्रतिक्रिया भी इस रिश्ते पर काफी प्रेशर डालती है.

कुल मिलाकर बात यह है कि मे-दिसंबर रोमांस को सिर्फ उम्र के चश्मे से देखना बिल्कुल सही नहीं है. कोई भी रिश्ता उम्र के फासले से नहीं, बल्कि आपसी सहमति, भरोसे, इज्जत और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से चलता है. उम्र के बीच चाहे जितनी दीवारें हों, असली बात तो यही है कि दोनों इंसान साथ में कितने खुश और सुकून में हैं!



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related