bokaro parvati murmu making biscuits from mahua and becoming self reliant

Date:


होमताजा खबरbusiness

महुआ से बनाया खास बिस्किट, स्वाद ऐसा कि पार्वती ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

Last Updated:

Bokaro Parvati Murmu Mahua Biscuits Success Story: महुआ से अचार और लड्डू बनाने के बाद बोकारो की पार्वती मुर्मू अब महुआ के बिस्किट तैयार कर रही हैं. पिछले 8 साल से महुआ के उत्पाद बनाने वाली पार्वती के बिस्किट की मांग दूसरे जिलों में भी है. इस छोटे कारोबार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी बदल दी है.

ख़बरें फटाफट

Bokaro Parvati Murmu Mahua Biscuits Success Story: गांव की महिलाएं अगर अपने हुनर को रोजगार का रूप दें, तो घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकती हैं. बोकारो के गोमिया प्रखंड की पार्वती मुर्मू इसकी मिसाल हैं. उन्होंने महुआ से अचार और लड्डू बनाने के बाद अब महुआ के बिस्किट तैयार कर रही है. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं. गोमिया अलावा दूसरे जिले जैसे गिरिडीह, जामताड़ा, जमशेदपुर में भी उनके उत्पाद जा रहे हैं. इस छोटे से कारोबार ने पार्वती को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी बदल दी है. जानें इनकी कहानी.

8 साल से महुआ के उत्पाद तैयार कर रहीं पार्वती
पार्वती मुर्मू ने बताया कि वह पिछले आठ साल से महुआ से अलग-अलग उत्पाद तैयार कर रही हैं. शुरुआत में उन्होंने महुआ का अचार और लड्डू बनाना शुरू किया था. जिससे ने खुब पसंद किया, तो उन्होंने महुआ से कुछ नया बनाने के बारे में सोचा. इसी दौरान उनके मन में बच्चों के लिए महुआ से बिस्किट तैयार करने का विचार आया. इसके बाद उन्होंने महुआ के बिस्किट बनाना शुरू किया. जो अब लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं.

100 रुपये में बेचती हैं महुआ बिस्किट का पैकेट
पार्वती मुर्मू ने बताया कि महुआ के बिस्किट का एक पैकेट 100 रुपये में मिलता है. वहीं एक पीस महुआ के बिस्कुट की कीमत ₹10 रुपये होती है. एक पैकेट में 12 पीस महुआ के बिस्किट होते हैं. वही हर महीने वह 100 पैकेट से अधिक महुआ बिस्कुट कि बिक्री कर लेती है. इससे सालाना 1.20 लाख रुपये की बिक्री होती है. इसके अलावा वह प्रदर्शनी और मेले में विभिन्न महुआ से बने उत्पाद बेचकर अच्छी कमाई करती है.

मजदूरी से कारोबार तक, बदली परिवार की जिंदगी
पार्वती ने बताया कि इस काम से उनके जीवन में काफी बदलाव आया है. पहले उनके पति मजदूरी करते थे. लेकिन अब महुआ से उत्पाद तैयार करने के कारोबार से परिवार की आमदनी बढ़ी है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है. पहले उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते थे. लेकिन अब वे हॉस्टल में रहकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं.

महिलाओं को दिया छोटे स्तर से काम शुरू करने का संदेश
आखिर में पार्वती मुर्मू दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने हुनर के अनुसार छोटे स्तर से काम शुरू करना चाहिए. शुरुआत भले ही छोटी हो, लेकिन मेहनत और लगन से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है. इससे महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी योगदान दे सकती हैं.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related