Last Updated:
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के लिए पटना के बाढ़ स्थित पैतृक गांव नदवां (लदमा) में तैयार किए गए भव्य पंडाल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां फन फैलाए एक सांप निकल आया. इसी दौरान काली टी-शर्ट पहने एक युवक ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नंगे हाथों से सांप का रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के दौरान सांप ने कई बार युवक पर हमला करने की कोशिश की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पंडाल में मौजूद एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए सांप का रेस्क्यू किया.
Snake At Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी के भव्य पंडाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक सांप निकल आया. पटना जिले के बाढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नदवां (लदमा) में 25 नवंबर को होने वाले इस महाआयोजन की तैयारियों के बीच यह घटना घटी. हालांकि, मौके पर मौजूद एक साहसी युवक ने बिना किसी औजार के नंगे हाथों से सांप का सफल रेस्क्यू कर बड़ा हादसा टाल दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
काली टी-शर्ट पहने युवक ने दिखाया गजब का साहस
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के लिए तैयार किए गए भव्य गुलाबी पंडाल के अंदर एक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है. सांप को देखते ही वहां मौजूद मजदूरों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच काली टी-शर्ट और पैंट पहने एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ने का जिम्मा उठाया. बिना किसी स्टिक या सुरक्षा उपकरण के युवक ने बेहद फुर्ती और सावधानी के साथ सांप का ध्यान भटकाया.
अनंत सिंह की बेटी की शादी जोरो पर है इसी बीच पंडाल में सांप घुस गया।
सांप को पकड़ने में बहुत परिश्रम करना पड़ा लोगो को। https://t.co/vUzZbtSVTb
