Success Story: 3 हजार की लागत, 2 महीने में 30 हजार की कमाई, बैंगन ने बदली राकेश की तकदीर

Date:


Last Updated:

Farmer Success Story: छतरपुर जिले के युवा किसान राकेश कुशवाहा ने परंपरागत खेती छोड़कर बैंगन की खेती शुरू की और कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

Farmer Success Story: आज हम आपको एक ऐसे सफल किसान की कहानी बतानी जा रहे हैं जो पहले चना, मसूर और गेहूं बैंगन खेती करते थे लेकिन मेहनत ज्यादा और अधिक लागत के चलते उन्होंने सब्जी खेती शुरू की. दरअसल, छतरपुर जिले के राकेश कुशवाहा जिन्होंने बैंगन की खेती शुरू की और पहले ही साल में अच्छा खासा मुनाफा कमा लिया. राकेश बैंगन खेती को और आगे बढ़ाना चाहते हैं. आइए जानते हैं इनकी सफल कहानी

मढ़ा गांव के युवा किसान राकेश बताते हैं कि उनके पिता चना, सरसों और गेहूं जैसी परंपरागत फसलों की खेती करते थे. साथ ही सब्जियां भी उगाते थे लेकिन खाने-पीने के लिए करते थे. पिता जी के साथ मैं भी खेत में काम करता था. लेकिन परंपरागत फसलों की खेती में मेहनत बहुत लगती है. इसलिए मैंने सब्जियों की खेती शुरू की. गर्मियों में खीरा खेती की थी. इसके बाद आधे बीघा में जुलाई महीने में बैंगन खेती शुरू की. जिसमें उनकी लगभग 3 हजार रुपए लागत आई है. हालांकि, इसमें मल्चिंग और ड्रिप का खर्च नहीं जोड़ा है. खेत में पहले से मल्चिंग और ड्रिप की व्यवस्था थी. 3 हजार रुपए खर्च सिर्फ पौधों का है.

3 महीने बाद तुड़ाई शुरू
राकेश बताते हैं कि जुलाई माह में बैंगन खेती शुरू की थी. लगभग 3 महीने बाद सितंबर में इसकी तुड़ाई शुरू हो जाती है और आगे जनवरी-फरवरी तक टूटता रहेगा.

2 महीने में 30 हजार रुपए का तोड़ा बैंगन
राकेश बताते हैं कि अभी 2 माह से बैंगन लगातार टूट रहा है. 2 महीने में ही लगभग 30 हजार रुपए का बैंगन तोड़ लिया है. आगे इसकी खेती बड़े पैमाने पर करनी है ताकि लाखों रुपए का मुनाफा हो सके.

1 हफ्ते में 5 क्विंटल बैंगन टूटता
राकेश बताते हैं कि हर दिन बैंगन की तुड़ाई करते हैं. 1 हफ्ते में 4 से 5 क्विंटल बैंगन निकल आता है. खेत से ही गाड़ी में बैंगन लोड कर देते हैं. यहां से महोबा मंडी पास है तो वहीं ले जाते हैं. फिलहाल मंडी में 24 से 25 रुपए किलो बिकता है.

बैंगन खेती है लाभदायक
राकेश बताते हैं कि सब्जियों में सबसे अधिक उत्पादन और टिकाऊ खेती बैंगन की ही होती है. बैंगन जल्दी खराब भी नहीं होता है. खेत से अगर बैंगन को 4 से 5 दिन न तोड़ें तो ये खराब नहीं होता है. बैंगन लंबी अवधि तक टूटता है और चलता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related