Last Updated:
Cleaning With Coffee Powder: घरेलू उपाय सिर्फ हमारे देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी इस्तेमाल किए जाते हैं. हाल ही में बचे हुए कॉफी पाउडर से गंदे और जले बर्तनों को साफ करने वाला ट्रिक काफी चर्चा में है. यहां जानिए कॉफी पाउडर से आप अपने किचन के बर्तनों को कैसे चमकाया जा सकता है.
सुबह उठते ही ज्यादातर लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं. इसे बनाने के बाद अक्सर कॉफी के बचे हुए पाउडर यानी कॉफी ग्राउंड्स को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस कॉफी पाउडर को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि वो असल में आपके किचन के लिए जबरदस्त क्लीनर का काम कर सकता है.
कनाडा और यूएस में लोग बचे हुए कॉफी पाउडर को स्टील के बर्तनों को साफ करने के लिए यूज करते हैं. दरअसल स्टील के बर्तनों में तेल, चिकनाई या खाना जलकर चिपक जाता है, जिससे इसे साफ करने में काफी मेहनत लगती है. तो चलिए जानते हैं इसे आप अपने किचन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
कॉफी और डिशवॉश से तैयार करें क्लीनिंग पेस्ट
कॉफी के बचे हुए पाउडर में छोटे-छोटे दाने होते हैं, जो रगड़ने पर बर्तनों की सतह से चिपकी गंदगी हटाने में मदद करते हैं. वहीं, डिशवॉश लिक्विड तेल और चिकनाई को साफ करने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच इस्तेमाल किया हुआ कॉफी पाउडर लें. इसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो थोड़ा गुनगुना पानी मिला सकती हैं. ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत सूखा. कॉफी पाउडर में फफूंद नहीं लगी होनी चाहिए.
किन बर्तनों को कर सकते हैं साफ?
कॉफी और डिशवॉश से बना ये मिश्रण खासतौर पर मजबूत बर्तनों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आप स्टेनलेस स्टील के बर्तन और पतीले, ज्यादा चिकनाई वाले मजबूत मेटल पैन, ओवन में इस्तेमाल होने वाली मेटल ट्रे और ओवन की लोहे की जाली साफ कर सकते हैं.
इन चीजों पर भूलकर भी न करें इस्तेमाल
कॉफी के दाने खुरदरे होते हैं और रगड़ने पर कुछ सतहों पर खरोंच आ सकती है. इसलिए इस मिश्रण का इस्तेमाल हर तरह के बर्तन पर नहीं करना चाहिए. टेफ्लॉन और नॉनस्टिक बर्तनों पर इसका इस्तेमाल न करें.
पॉलिश किए हुए एल्युमिनियम के बर्तनों से दूर रखें. नॉनस्टिक सिरेमिक बर्तनों पर भी इसे न लगाएं. मार्बल के काउंटरटॉप पर इसका इस्तेमाल न करें. इससे खरोंच और कॉफी के दाग पड़ सकते हैं.
बर्तनों पर कैसे लगाएं यह पेस्ट?
सबसे पहले गंदे बर्तन पर तैयार किया हुआ पेस्ट लगाएं. अब सामान्य किचन स्पंज की मदद से हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. ज्यादा दबाव डालने की जरूरत नहीं है. जब तेल और जली हुई गंदगी निकलने लगे, तो बर्तन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. ध्यान रखें कि कॉफी का कोई अवशेष बर्तन पर न रह जाए.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
