11.5 C
Munich

क्या PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिल, क्या मकसद?

Must read


होमताजा खबरदेश

क्या PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई साल की पहली अहम बैठक

Last Updated:

PM Modi News: पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. लगभग एक साल बाद यह बैठक होने वाली है. यह बैठक कैबिनेट और संगठन में होने वाले बहुचर्चित फेरबदल से ठीक पहले हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे.

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे.

PM Modi News: पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा से स्वदेश लौट गए हैं. विदेश से आते ही पीएम मोदी ने अहम बैठक बुलाई है. पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की आज होने वाली बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं. क्या पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर कोई बड़ा फैसला होगा या कोई नया निमर्देश मिलेगा, अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक आज यानी बृहस्पतिवार को होगी. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों और भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे. मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस साल मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी. यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब देश में पश्चिम एशिया संकट का असर दिख रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. एलपीजी के रेट को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है कि कभी भी उसके रेट बढ़ाए जा सकते हैं.

बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज, हाल ही में लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं, उन्हें अधिकतम सफलता के लिए कैसे लागू किया जाए और अन्य विषयों की भी समीक्षा किए जाने की उम्मीद है.

पश्चिम एशिया में जारी संकट का जिक्र?

प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र कर सकते हैं, और मंत्रालयों एवं विभागों को नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देश दे सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और रसद जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है.

क्यों अहम यह बैठक

पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी संबंधित मंत्रालयों को निर्देश दिया था कि नागरिकों और युद्ध के कारण प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आम जनता के लाभ के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है. पीएम मोदी वर्क फ्रॉम होम पर भी कुछ दिशानिर्देश जारी कर सकते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आज होने वाली शाम की बैठक से क्या निकलकर आता है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article