14.5 C
Munich

24 मई को पूरा होगा हजारों बच्चों का सपना, ESA की हो रही वापसी, वानखेड़े में लिखी जाएगी नई कहानी

Must read


होमखेलक्रिकेट

24 मई को पूरा होगा हजारों बच्चों का सपना, MI का मैच होगा ऐतिहासिक

Last Updated:

मुंबई इंडियंस की सालाना सामाजिक पहल ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ (ESA) से तहत हजारों बच्चों के सपने सच किए जाते हैं. रिलायंस फाउंडेशन के साथ साझेदारी में इसका आयोजन होता है. मुंबई की टीम अगले मैच में 20 हजार से ज्यादा बच्चों को वानखेडे के ऐतिहासिक स्टेडियम में होस्ट करेगी.

Zoom

मुंबई इंडियंस की पहल ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ रिलायंस फाउंडेशन के साथ साझेदारी में आयोजित की जाती है

नई दिल्ली. 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मैच क्रिकेट से कहीं ज्यादा बड़ा होने जा रहा है. यह दिन कई बच्चों के लिए पहली बार का अनुभव होगा. उनको पहली बार मुंबई की बस में सफर, शहर की झलक, स्टेडियम के अंदर कदम रखने का मौका मिलेगा. इतना ही नहीं बल्कि लाइव क्रिकेट मैच देखना और दूर से देखे गए अपने हीरो को मैदान पर खेलते हुए देखने का मौका भी मिलेगा.

मुंबई इंडियंस की वार्षिक सामाजिक पहल ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ (ESA) रिलायंस फाउंडेशन के साथ साझेदारी में आयोजित की जाती है. इसके तहत हजारों बच्चे, जो एनजीओ, आदिवासी समुदाय, गांव, विशेष जरूरतों वाले स्कूल और पिछड़े वर्ग से आते हैं. ये सभी एक साथ आकर आईपीएल का लाइव मैच देखेंगे. इनमें से कई बच्चों के लिए यह पहली बार होगा जब वे स्टेडियम में बैठकर मैच देखेंगे.

श्रीमती नीता एम. अंबानी द्वारा शुरू की गई ESA आईपीएल कैलेंडर की सबसे भावनात्मक परंपराओं में से एक बन गई है. इस साल पहली बार नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (इंडिया) के दृष्टिहीन बच्चे भी अपने सुनने वाले साथियों के साथ इस अनुभव का हिस्सा बनेंगे. इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस टिकट नहीं बेचती, क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम पूरी तरह बच्चों के लिए आरक्षित होता है.

स्टैंड में हर मुस्कान के पीछे एक पूरा शहर एकजुट होता है. मुंबई, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों से 500 से ज्यादा BEST और निजी बसें बच्चों को सुरक्षित स्टेडियम तक लाने के लिए चलेंगी. इनमें सतारा, नासिक, पुणे, वलसाड, उदवाड़ा और इगतपुरी जैसे आदिवासी क्षेत्रों से भी बच्चे आएंगे. हजारों वॉलंटियर्स, एनजीओ पार्टनर्स, पुलिसकर्मी, मेडिकल टीम और ग्राउंड स्टाफ पूरे दिन मिलकर हर बच्चे को स्वागत, सुरक्षा और देखभाल का अहसास दिलाएंगे.

100,000 से ज्यादा खाने के पैकेट और पेय पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी. सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की मेडिकल टीम स्टेडियम में मौजूद रहेगी, जबकि मुंबई पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ शहर में सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करेंगे. ESA की पहचान सिर्फ आंकड़ों से नहीं है. इसकी असली ताकत उस बच्चे की खुशी में है, जो अपने दोस्तों के साथ वानखेड़े स्टेडियम के अद्भुत माहौल का अनुभव करता है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article