21.7 C
Munich

शुभमन गिल ने तोड़ डाला विराट कोहली का ऑल टाइम रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले …

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले शुभमन गिल ने बतौर कप्तान तीसरे सीजन में 600 रन बनाकर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं गिल 27 साल की उम्र में कप्तान के तौर पर एक से ज्यादा सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Zoom

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार खेल दिखाते हुए शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई. चेन्नई सुपर किंग्स को रौंदते हुए टीम ने टॉप 2 में भी जगह पक्की कर ली है. गुरुवार को खेले गए मैच में कप्तान गिल ने इतिहास रच दिया. उन्होंने विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ डाला. चेन्नई के खिलाफ इस युवा कप्तान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और एक बार फिर से आईपीएल सीजन में 600 रन बना डाले. इसी के साथ वो तीन बार इस टूर्नामेंट के सीजन में ऐसा करने वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल गए.

अहमदाबाद में गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के सीजन के आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 600 रन पूरे किए. 26 साल के गिल ने अपने करियर में तीसरी बार और कप्तान के रूप में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है. गिल ने इस सीजन में छठी बार 50+ स्कोर बनाया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंद में 64 रन की तेज पारी खेली और साई सुदर्शन के साथ 125 रन की ओपनिंग साझेदारी की.

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

गिल आईपीएल इतिहास में चौथे ऐसे कप्तान बने हैं जिन्होंने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन कई बार बनाए हैं. भारतीय वनडे और टी20 कप्तान ने 2025 सीजन में भी यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने 650 रन बनाए थे. कुल मिलाकर, यह उनके करियर का तीसरा 600+ रन सीजन है, इससे पहले उन्होंने 2023 में 890 रन बनाए थे, जो एक सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा रन है.

इस शानदार उपलब्धि के साथ गिल 27 साल की उम्र में कप्तान के रूप में कई 600+ रन सीजन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस उम्र में सिर्फ विराट कोहली (2013 में) ने एक बार यह कारनामा किया था. इससे पहले कोहली भी सबसे कम उम्र में कई 600+ रन सीजन बनाने वाले खिलाड़ी थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज कोहली ने 2016 में अपने करियर में दूसरी बार 600 रन का आंकड़ा छुआ था (27 साल की उम्र में). डेविड वॉर्नर एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार सीजन में कप्तान रहते हुए 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

गिल 27 साल की उम्र से पहले तीन बार 600+ रन सीजन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इससे पहले सबसे कम उम्र में यह कारनामा केएल राहुल (2021 में, 29 साल की उम्र में) ने किया था. राहुल ने 2021 में लगातार दो सीजन में कप्तान रहते हुए 600+ रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था, जिसे गिल ने आज तोड़ दिया. अब गिल के पास सबसे ज्यादा 600+ रन सीजन (3, वॉर्नर और क्रिस गेल के साथ) हैं, जिनसे आगे सिर्फ केएल राहुल (4) और विराट कोहली (5) हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article