सर्वश्रष्ठ दान-Best Donation

Date:

शिष्यों की परीक्षा लेने के लिए गुरुदेव ने पूछा, ‘ यह बताओ कि सर्वश्रेष्ठ दान कौन सा है?’

एक शिष्य ने कहा कि, ‘ गुरुदेव, धन का दान सर्वश्रेष्ठ दान है।’
दूसरे छात्र ने कहा, ‘ गौ – दान सर्वश्रेष्ठ दान है।’
तीसरे शिष्य का कहना था कि, ‘ भूमि – दान से बड़ा कोई दान नहीं है।’

गुरुदेव ने कोई उत्तर नहीं दिया। उन्होंने पहले शिष्य को कुछ धन देकर दान कर देने को कहा।

वह शिष्य गुरुकुल से निकला और थोड़ी दूरी पर बैठे एक भिक्षुक को वह धन दान में दे दिया।

ऐसे ही दूसरे शिष्य को उन्होंने एक गाय और तीसरे को कुछ ज़मीन दान दें देने के लिए कहा।

संयोग से उन दोनों शिष्यों से भी गाय और ज़मीन उसी भिक्षुक को दान में दे दी, जिसे पहले शिष्य ने धन दान किया था।

कुछ दिनों बाद गुरुदेव ने उन तीनों शिष्यों को कहा कि, ‘जाकर देखो कि तुम्हारे दिए दान से याचक की स्थिति में कुछ फर्क पड़ा है या नहीं।’

वह यह देखकर चकित रह गए कि धन, गाय और जमीन मिलने के बाद भी वह व्यक्ति पहले की तरह ही भिक्षा मांग रहा था। उन्होंने लौटकर सारी बात गुरुदेव को बताई।

गुरुदेव हंसते हुए बोले, ‘वत्स, ज्ञान दान सर्वश्रेष्ठ दान है। भौतिक वस्तुओं के दान से व्यक्ति का जीवन नहीं बदलता लेकिन ज्ञान के दान से बदलता है।

मैं आशा करता हूं कि गुरुकुल से वापस जाने के बाद तुम लोग ज्ञान का दान करने में गंभीरता दिखाओगे।’

https://www.pmwebsolution.in/
https://hindiblogs.co.in/contact-us/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिपिन चंद्र पाल जी की पुण्यतिथि-Bipin Chandra Pal ji’s death anniversary

बिपिन चंद्रपाल जी की पुण्यतिथि हर साल देश में...

परशुराम जयंती-Parshuram Jayanti

हर साल परशुराम जयंती देशभर में 14 मई को...

सुखदेव थापर की कहानी-Story of Sukhdev Thapar

जानिए देश के लिए शहीद होने वाले सुखदेव थापर...

विश्व परिवार दिवस -World family day

दुनिया भर में विश्व परिवार दिवस 15 मई को...