11.9 C
Munich

4 साल बाद वॉर्न की मौत पर बेटे ने उठाए सवाल, शराब-सिगरेट वजह कारण नहीं, जैक्सन बोले, इस वजह से गई डैड की जान

Must read


होमखेलक्रिकेट

4 साल बाद वॉर्न की मौत पर बेटे ने उठाए सवाल, शराब-सिगरेट वजह कारण नहीं

Last Updated:

शेन वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी. जैक्सन ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि इसमें कोविड टीके का हाथ था. मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से कोई विवाद होगा. भले ही डैड को पहले से कुछ सेहत की दिक्कतें थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगने से उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई.

Zoom

शेन वॉर्न की मौत पर उनके बेटे ने किया खुलासा, कोविड वैक्सीन की वजह से हुई मौत

नई दिल्ली. ऑल टाइम ग्रेट स्पिनर शेन वार्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने कहा है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत शायद कोविड के उन तीन या चार टीकों की वजह से हुई थी जो उन्हें काम के लिए मजबूरी में लेने पड़े थे. जैक्सन ने ‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट’ पर अपने पिता की सेहत से जुड़ी परेशानियों को भी माना.

शेन वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी. जैक्सन ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि इसमें कोविड टीके का हाथ था. मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से कोई विवाद होगा. भले ही डैड को पहले से कुछ सेहत की दिक्कतें थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगने से उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई.

वॉर्न के बेटे ने लगाया इल्जाम 

जैक्सन ने कहा कि एक ऐसी बात है जिस पर मैं हमेशा सोचता हूं कि जैसे ही मैंने वार्न की मौत की खबर मिलने के बाद फोन रखा, मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया. मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया. जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचार साफ तौर पर रखने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था. उन्होंने कहा, ‘शायद यह समझदारी थी कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर करता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती. लेकिन मुझे ऐसा ही महसूस हुआ.’ जैक्सन ने कहा, ‘पहले भी दिल का दौरा पड़ने से बहुत लोग मरते थे. लेकिन डैड ठीक थे. मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार टीके लगवाए होंगे. वह टीका नहीं लगवाना चाहते थे लेकिन काम के लिए उन्हें मजबूरी में लेना पड़ा.

नशे की लत थी पर वॉर्न स्वस्थ थे

जैक्सन ने बात करते हुए आगा कहा, ‘मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि इससे सिर्फ गुस्सा बढ़ता है. गुस्सा किसी के लिए अच्छा नहीं होता. वार्न की लाइफस्टाइल के बारे में जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद वह काफी स्वस्थ थे. उन्होंने कहा, ‘उस वक्त डैड स्वस्थ थे, खुश थे. वह काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे. वह जरूर धूम्रपान करते थे और शराब पीते थे, लेकिन 80 और 90 साल के कई लोग डैड से ज्यादा धूम्रपान और शराब पीते हैं.’ वार्न की मौत से कुछ महीने पहले वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. जब उनकी अचानक मौत हुई तब वह किसी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article