16 C
Munich

110 फीट की ऊंचाई, 360° का नजारा, नैनीताल का यह खास टावर बना एडवेंचर लवर्स का नया अड्डा

Must read


Last Updated:

नैनीताल में स्थित माउंटेन मैजिक एडवेंचर पार्क का 360° टावर इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. करीब 110 फीट ऊंचाई तक ले जाने वाली यह राइड सिर्फ 3 मिनट में नैनीताल, अल्मोड़ा और हिमालय के शानदार नजारे दिखाती है. साथ ही ड्रोन वीडियो और एडवेंचर एक्टिविटी के चलते यह जगह युवाओं और एडवेंचर लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

नैनीताल: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा नैनीताल इन दिनों रोमांच पसंद पर्यटकों के साथ-साथ एडवेंचर लवर्स के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. यहां माउंटेन मैजिक एडवेंचर पार्क में लगा 360 डिग्री टावर लोगों को एक अलग ही अनुभव दे रहा है. यह अनोखा टावर पर्यटकों को करीब 110 फीट की ऊंचाई तक ले जाता है, जहां से नैनीताल, अल्मोड़ा और हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों का 360° नजारा देखने को मिलता है. इस टावर की खास बात यह है कि इसकी राइड केवल 3 मिनट की होती है, लेकिन इन तीन मिनटों में मिलने वाला रोमांच और नजारे लंबे समय तक याद रह जाते हैं.

महज 350 रुपये में मिलने वाला यह अनुभव पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. पार्क के संचालक अश्विन चौधरी के अनुसार, यह टावर अपने तरह का देश का पहला एडवेंचर है, जो लोगों को इतनी ऊंचाई पर ले जाकर प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा अनुभव कराता है. खास बात यह भी है कि राइड के दौरान पर्यटक ड्रोन से अपना वीडियो शूट करवाकर इस यादगार पल को कैद कर सकते हैं.

उत्तराखंड का पहला टावर 

टॉवर 360° के ऑपरेटर गौरव चंद्र आर्या ने बताया कि नैनीताल में इस टावर की लॉकडाउन के दौरान शुरुआत की गई थी. यह उत्तराखंड का पहला टावर है, जिससे उत्तराखंड के कुमाऊं समेत गढ़वाल-कुमाऊं हिमालय की पूरी वृहद रेंज दिखाई देती है. यह टॉवर समुद्रतल से लगभग 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. जो पर्यटकों को काफी रोमांचित करता है. स्नो व्यू में स्थित इस एडवेंचर पार्क में ज्वाइंट स्विंग, जिप लाइन, गो कार्टिंग समेत कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी का आनन्द आप ले सकते हैं.

ड्रोन से करवा सकते हैं वीडियोग्राफी

गौरव बताते हैं कि राइड के दौरान पर्यटक चाहें तो ड्रोन से अपनी वीडियो शूट करवा सकते हैं. इससे न सिर्फ यादगार पल कैद हो जाते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए शानदार कंटेंट भी तैयार हो जाता है. यहां सिनेमैटिक वीडियो और फोटोशूट की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे हर विजिटर अपनी ट्रिप को खास बना सकता है. सिर्फ यही नहीं, माउंटेन मैजिक एडवेंचर पार्क में और भी कई आकर्षण मौजूद हैं. यहां गो-कार्टिंग, केबल साइकिल, जिप लाइन, बंपिंग कार, बंजी जंपिंग और 9डी एक्सपीरियंस जैसी कई गतिविधियां उपलब्ध हैं. यानी एक ही जगह पर मनोरंजन और एडवेंचर का पूरा पैकेज आपको मिल जाता है.

पर्यटक को आकर्षित करते हैं नजारे

इस टावर का मजा पर्यटक भी लेते हैं. राजस्थान से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने टावर 360° कि राइड ली जो काफी रोमांचक थी, उन्होंने बताया कि आज मौसम भी काफी खुशनुमा बना हुआ है. ऐसे में जो नजारे ये थे वो भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा कि यह एक अलग अनुभव है, वहीं जयपुर से नैनीताल घूमने पहुंची पर्यटक ऊमा प्रजापति ने बताया कि उन्होंने पहली बार नैनीताल आकर इतनी ऊंचाई से शहर को देखा है. जो सच में एक अदभुद अनुभव है. उन्होंने बताया कि आज मौसम अच्छा है, उन्होंने आसपास के खूबसूरत इलाकों का दीदार किया. उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article