Last Updated:
Rohit Sharma Injury Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर गए रोहित शर्मा को लेकर फैंस की चिंता बनी हुई है.उन्होने मंगलवार को नेट सेशन मिस किया. 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी चोट को लेकर संदेह बना हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह ज्यादा समय तक टीम से बाहर नहीं रहेंगे.
रोहित शर्मा ने मिस किया मुंबई इंडियंस का नेट्स सेशन
नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के दौरान फैंस को डरा दिया. वह हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और रिटायर्ड हर्ट हो गए. अनुभवी भारतीय ओपनर को इसके बाद मुंबई इंडियंस के ताजा नेट सेशन से भी बाहर रहना पड़ा. पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मैच में उनके खेलने को लेकर सवाल बन गया है.
आरसीबी के खिलाफ चोटिल होकर मैदान से बाहर गए रोहित शर्मा ने मंगलवार को नेट सेशन मिस किया. 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी चोट को लेकर संदेह बना हुआ है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं है और वह ज्यादा समय तक टीम से बाहर नहीं रहेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात को रोहित की हैमस्ट्रिंग का स्कैन किया गया. इसमें किसी तरह के टियर के संकेत नहीं मिले, जो फैंस के लिए सबसे बड़ी चिंता थी.
रोहित की गैरमौजूदगी में MI के विकल्प
रोहित की संभावित गैरमौजूदगी से मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. टीम सीजन की शुरुआत में ही संघर्ष कर रही है. उन्होंने टॉप ऑर्डर में रयान रिकेल्टन के साथ अच्छी साझेदारी की थी. इस जोड़ी के टूटने से MI को रन और लय दोनों में नुकसान हो सकता है. क्विंटन डिकॉक बेंच पर मौजूद हैं और उनके पास भी अनुभव है. उन्हें शामिल करने से विदेशी खिलाड़ियों की संख्या में बदलाव करना पड़ेगा. तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की मिडिल ऑर्डर की खराब फॉर्म भी मुंबई के लिए बड़ी चिंता रही है, क्योंकि टीम कागज पर जितनी मजबूत दिखती है, मैदान पर उतनी प्रभावशाली नहीं रही.
रोहित की चोट ही भारतीय फैंस के लिए एकमात्र चिंता नहीं थी. MI बनाम RCB मैच में विराट कोहली भी दूसरी पारी में टखने की चोट के कारण बाहर रहे. मैच के बाद क्रुणाल पंड्या ने कहा कि कोहली पूरी तरह फिट हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर कोई चिंता नहीं है. मुंबई इंडियंस के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नेट सेशन में रोहित की गैरमौजूदगी सिर्फ एहतियात के तौर पर हो. वह अगले मैच तक फिट होकर लौट आएं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें


