Last Updated:
Jaipur Gangaur Festival 2026: जयपुर में गणगौर फेस्टिवल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सिटी पैलेस से शाम 5 बजे गणगौर माता की भव्य सवारी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. इस दौरान चारदीवारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, जिससे आमजन को थोड़ी परेशानी हो सकती है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा को दर्शाता है.
जयपुर: आज पूरे राजस्थान में गणगौर का त्यौहार भव्य तरिके से मनाया जा रहा हैं गणगौर का त्यौहार खासतौर पर महिलाओं का त्यौहार होता हैं जो साल में सिर्फ एक बार मनाया जाता हैं. जिसमें खासतौर पर जयपुर की गणगौर पूरे राजस्थान में सबसे फेमस गणगौर मानी जाती हैं क्योंकि जयपुर में गणगौर का त्यौहार केवल पर्व नहीं, बल्कि जयपुर की सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव माना जाता है, जहां परंपरा, नारी शक्ति और सामाजिक एकता एक साथ जीवंत होती हैं. इसलिए जयपुर में वर्षों से लोक कलाकार और पारंपरिक लवाजमे के साथ हर साल सिटी पैलेस से गणगौर माता की शाही सवारी निकालने की परम्परा वर्षों से चली आ रही हैं.
ऐसे ही इस बार भी जयपुर में गणगौर माता की सवारी 210 लोक कलाकारों की लोकनृत्य प्रस्तुति और पारंपरिक लवाजमा के साथ निकाली जाएगी. जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी. जयपुर में गणगौर की सवारी जयपुर राजपरिवार में गणगौर उत्सव की परंपरा अत्यंत विशिष्ट है, जिसमें शाही गरिमा के साथ जयपुर सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से विराजमान होकर गणगौर माता शहर में सवारी के लिए निकलती हैं. गणगौर पर्व के दौरान शाही परिवार की महिलाएं यहां एकत्र होकर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना करती हैं जिसके बाद आमजन के लिए गणगौर माता की सवारी निकलती हैं. इस बार की गणगौर माता की सवारी के दौरान पारंपरिक लवाजमे में पहली बार शंकर बैंड की खास प्रस्तुतियां होगी. इसके अलावा राजस्थान फाउंडेशन द्वारा सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएग.
जयपुर के बाजारों में गणगौर की जमकर रौनक
गणगौर के त्यौहार पर जयपुर के चारदीवारी बाजार में जमकर रौनक हैं महिलाएं बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं बाजारों में गणगौर पूजन के लिए माता की मिट्टी और कपड़ों से बनी मूर्तियों की सबसे ज्यादा डिमांड हैं साथ ही गणगौर का त्यौहार महिलाओं के श्रृंगार के लिए भी खास माना जाता हैं जिसके चलते महिलाएं बाजारों में कपड़ों से लेकर श्रृंगार और ज्वेलरी की खरीदारी जमकर कर रही हैं जयपुर के छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और चांदपोल बाजार में गणगौर की खरीदारी की सबसे ज्यादा रौनक हैं. ख़ासतौर पर गणगौर माता की पूजा के लिए उपयोग में आने वाली चीजें जैसे पारंपरिक वेशभूषा, कलश, ज्वैलरी और अन्य सामानों की जमकर बिक्री हो रही हैं बाजारों में गणगौर पर तैयार होने वाली घास मिठाई घेवर की भी बाजारों में जमकर डिमांड हैं. गणगौर की खरीदारी के लिए जयपुर का चारदीवारी बाजार ही सबसे प्रसिद्ध और बड़ा मार्केट हैं जिसके चलते छोटी-छोटी व्यापारियों का गणगौर के त्यौहार पर अच्छा व्यापार होता हैं. इसलिए अभी जयपुर के प्रमुख बाजार गणगौर की रौनक से जगमगा रहे हैं.
गणगौर माता की सवारी के चलते चारदीवारी बाजार में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
जयपुर में हर साल की तरह आज शाम गणगौर माता की भव्य सवारी निकाली जाएगी, जिसके लिए ख़ासतौर पर चारदीवारी बाजार में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया हैं. गणगौर माता की सवारी आज शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क तक पहुंचेगी. इस सवारी रूट के चलते चारदीवारी बाजार के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जिसके लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सवारी के समय सिटी पैलेस और नगर परिषद मोरी की तरफ ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा. इसके अलावा आतिश मार्केट और पदुलाल सिंह की नाल से सिटी पैलेस की ओर का रास्ता भी बंद रहेगा.
रामनिवास बाग और न्यू गेट से चौड़ा रास्ता जाने वाला ट्रैफिक भी सवारी के दौरान बंद रहेगा. साथ ही चौड़ा रास्ता की गलियों से आने वाले वाहन त्रिपोलिया की ओर नहीं जा सकेंगे, उन्हें गोपालजी के रास्ते की ओर मोड़ा जाएगा. बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया टी-पॉइंट की ओर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट रहेगा. अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ आने वाले वाहनों को सांगानेरी गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. संजय सर्किल से चांदपोल बाजार आने वाला ट्रैफिक चंद्र रोड की ओर डायवर्ट रहेगा तालकटोरा और चौगान स्टेडियम की ओर जाने वाला ट्रैफिक पहले ही डायवर्ट रहेगा. इसके अलावा रामगढ़ मोड़, धोबी घाट, गलता गेट, घाट गेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट और संजय सर्किल क्षेत्र में सिटी बस, मिनी बस और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें




