इधर नमाज में ममता दीदी… उधर कालीघाट मंदिर में सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में धर्म पर सियासी जंग

Date:


होमवीडियोदेश

इधर नमाज में ममता दीदी… उधर कालीघाट मंदिर में सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में धर्म पर सियासी जंग

X

इधर नमाज में ममता दीदी… उधर कालीघाट मंदिर में सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में धर्म पर सियासी जंग

 

arw img

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल अब और गर्म हो गया है. सियासत अब धर्म के मुद्दे पर आकर टिकती दिख रही है. एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईद के मौके पर नमाज़ में शामिल हुईं. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में पूजा करने पहुंचे. ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कई मुद्दों पर सवाल उठाए और सरकार को घेरा. वहीं सुवेंदु अधिकारी ने ‘सनातन की जीत’ का नारा दिया. उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा किया और मां काली से आशीर्वाद मांगा. दोनों नेताओं की ये तस्वीरें साफ दिखा रही हैं कि चुनाव अब धर्म के रंग में रंगता जा रहा है. बंगाल में जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश तेज हो गई है. आने वाले दिनों में सियासी बयानबाज़ी और बढ़ने के आसार हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related