4.4 C
Munich

IPL में ‘कृष’ की दिखेगी पहली झलक, मुंबई इंडियंस ने पंजाब भेजा बुलावा, हार्दिक को इस ‘भगत’ से चमत्कार की उम्मीद

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में ‘कृष’ की दिखेगी पहली झलक, मुंबई इंडियंस ने पंजाब भेजा बुलावा

Last Updated:

कृष भगत पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में हिस्सा ले रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने कहा, कृष ने अपनी मेहनत और लगन से कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया है. घरेलू क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्रों में उनके समर्पण की वजह से उन्हें मुख्य टीम में जगह मिली है.

Zoom

मुंबई इंडियंस ने 21 साल के तेज गेंदबाज कृष भगत को किया टीम में शामिल

नई दिल्ली. कहते है कि जब किस्मत में आपके फेमस होना लिखा हो तो कुदरत खुद ही उस शख्स के लिए रास्ते बना देती है कुछ ऐसी ही हुआ 21 साल के  कृष भगत के साथ. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के बाकी मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को टीम में शामिल किया है. पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के ऑलराउंडर कृष तेज गेंदबाजी और निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं.

कृष भगत पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में हिस्सा ले रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने कहा, कृष ने अपनी मेहनत और लगन से कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया है. घरेलू क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्रों में उनके समर्पण की वजह से उन्हें मुख्य टीम में जगह मिली है.

कौन है कृष भगत ?

कृष भगत एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैं. उनका चयन मुंबई इंडियंस की उस नीति को दर्शाता है जहां वे घरेलू प्रतिभाओं को तराशने पर जोर देते हैं. भगत पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल सत्रों का हिस्सा रहे हैं.  कोचिंग स्टाफ के अनुसार, कृष ने अपनी मेहनत और लगन से सभी को प्रभावित किया है. मुंबई इंडियंस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि घरेलू क्रिकेट और एमआई के अभ्यास सत्रों में उनके समर्पण की वजह से ही उन्हें मुख्य टीम में यह अहम स्थान मिला है.

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन और करियर की उपलब्धियां

कृष भगत पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनके हालिया आंकड़े उनकी क्षमता को दर्शाते हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में  उन्होंने अब तक 7 मैचों में हिस्सा लिया है और गेंद व बल्ले दोनों से उपयोगी योगदान दिया है.
लिस्ट-ए करियर में कृष ने 9 मैचों में उन्होंने 9 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 3 विकेट रहा है. बल्लेबाजी में कौशल  दिखाते हुए कृष ने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. आईपीएल टीम में शामिल होने से पहले उन्होंने 2026 में रिलायंस टीम के लिए डीवाई पाटिल टी20 कप में भी प्रतिनिधित्व किया था.

अथर्व अंकोलेकर की कमी और टीम की रणनीति

अथर्व अंकोलेकर, जो 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, अपनी स्पिन और बल्लेबाजी गहराई के लिए जाने जाते थे. उनकी अनुपस्थिति मुंबई के लिए एक झटका है, लेकिन कृष भगत के रूप में टीम को एक ऐसा विकल्प मिला है जो तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती प्रदान कर सकता है.मुंबई इंडियंस ने कृष भगत को उनके बेस प्राइस ₹30 लाख में अपनी टीम के साथ जोड़ा है. उनकी मौजूदगी से टीम के पास निचले क्रम में एक ऐसा खिलाड़ी होगा जो तेजी से रन बनाने के साथ-साथ बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखता है. मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि यह युवा खिलाड़ी आईपीएल के बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेगा और टीम को सीजन के निर्णायक मोड़ पर जीत दिलाने में मदद करेगा.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article