Last Updated:
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस सीजन में वह अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला पाया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर बुमराह को आखिर क्या हुआ है. क्या बुमराह अब आईपीएल में नहीं खेलना चाहते हैं.
5 मैच में बिना विकेट के रहे हैं जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में अभी तक पूरी तरह से बेरंग नजर आए हैं. बुमराह गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े हथियार हैं, लेकिन उनकी हालत ऐसी हो गई है कि लगातार पांच मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म का असर ये हुआ है कि मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में खिसक कर 9वें स्थान पर पहुंच गई है.
ऐसे में सवाल ये उठता है कि जिस बुमराह के नाम से दुनियाभर के बल्लेबाज थर्राते हैं, उन्हें आखिर क्या हुआ है. पांच मैचों में उन्होंने कुल 19 ओवर की गेंदबाजी कर ली है, 164 रन भी खर्च किए हैं, लेकिन विकेट के नाम पर उनके खाते में शून्य है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या हो सकती है इनसाइड की स्टोरी, जिसके कारण बुमराह अपने लय में हीं आ रहे हैं.
वर्कलोड के कारण IPL नहीं खेलना चाहते हैं बुमराह?
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं, जिसके कारण वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वह लगातार तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलते हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें चोट और थकान से बचाने के लिए महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंट में ही मैदान पर उतारती है, लेकिन आईपीएल में उनके लिए खेलना एक प्रतिबद्धता रहता है. आईपीएल में साल में 2 महीने के लिए खेला जाता है. ऐसे में सभी टीमें चाहती है कि उन्होंने जिस भी खिलाड़ी पर पैसा लगाया है वह मैदान पर उनके लिए परफॉर्म करें.
वहीं, इस सीजन में बुमराह के बॉडी लेंग्वेज को देखें तो उनमें पुराना धार नजर नहीं आया है. बुमराह काफी थके हुए से लग रहे हैं. उनमें विकेट लेने की भूख नहीं दिख रही है, जिसके पीछे का एक बड़ा कारण लगातार क्रिकेट, थकान और चोट हो सकता है, लेकिन मुंबई इंडियंस के कॉन्ट्रैक्ट के कारण वह मजबूरी खेल रहे हों.
क्या टीम के माहौल से परेशान हैं बुमराह
मुंबई इंडियंस में जब से हार्दिक पांड्या कप्तान बने हैं, टीम अपने माहौल को लेकर हमेशा चर्चा में रही है. कथित तौर पर ये कहा जाता है कि हार्दिक पांड्या और टीम के सीनियर खिलाड़ियों में तालमेल नहीं बन रहा है. मैदान पर हार्दिक के रवैये पर भी सवाल उठते रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ही हार्दिक पांड्या जसप्रीत बुमराह पर झल्लाते हुए दिखे, जिस पर बुमराह ने बस उस चीज को हंस कर टालने की कोशिश की. इस कारण भी हो सकता है कि बुमराह परेशान चल रहे हों.
क्या निगल के साथ खेल रहे हैं बुमराह
बुमराह को लेकर एक सवाल ये भी उठता है कि क्या वह निगल के साथ खेल रहे हैं. आईपीएल में अक्सर खिलाड़ी छोटी-मोटी चोट को इग्नोर कर देते हैं. क्योंकि आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और अगर बुमराह जैसा खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बेंच पर बैठा मिला तो उससे विरोधियों का मनोबल बढ़ जाता है. ऐसे में क्या बुमराह अपनी चोट को छिपाकर खेल रहे हैं, जिससे उन्हें विकेट नहीं मिल रहा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


