6.3 C
Munich

वृषभ राशि वालों के लिए आज सावधानी का दिन! सेहत और बिजनेस में रहें सतर्क, ऐसी रहेगी लव लाइफ

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपका स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है. परिवारिक समस्याओं को लेकर भी आज आपका मन व्यथित रहेगा. आज आप वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, वरना आपको चोट भी लग सकती है. आइए काशी के ज्योतिष से सबकुछ जानते हैं.

वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्वनी नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपका स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है. परिवारिक समस्याओं को लेकर भी आज आपका मन व्यथित रहेगा. आज आप वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, वरना आपको चोट भी लग सकती है.

बिजनेस में उधार देने से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए. आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, वरना आपका पैसा लंबे समय के लिए फंस सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें ऑफिस में पूरे मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो फिलहाल अपने फैसले को कुछ समय के लिए जरूर टाल दें. बात निवेश की करें, तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा.

लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज पहले से बेहतर होगा. आज आपके पार्टनर से आपके बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें, इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. आज आप छोटा ही सही कोई तोहफा भी उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्तों में सुधार आएगा. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य होगा.

काला तिल डालकर करें शिवलिंग का अभिषेक
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और जल में काला तिल डालकर उससे शिवलिंग पर अभिषेक करें. इससे आपके सारे संकट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article