18.1 C
Munich

फिरोजाबाद के मेटल कंगनों ने बढ़ाई शादियों की चमक, मात्र ₹50 से शुरुआत, देशभर में भारी डिमांड

Must read


Last Updated:

Firozabad Bangle Market: विश्व विख्यात ‘सुहाग नगरी’ फिरोजाबाद की चमक अब केवल कांच की चूड़ियों तक सीमित नहीं रही है. इस शादियों के सीजन में मेटल के कंगनों ने मार्केट में अपनी एक अलग ही धाक जमा ली है. कांच की पारंपरिक चूड़ियों के साथ मेटल के कंगनों का फ्यूजन महिलाओं को खूब भा रहा है. आलम यह है कि न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि देशभर के बड़े व्यापारी इन नए डिजाइनों को हाथों-हाथ ले रहे हैं, जिससे फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबार में नई जान आ गई है.

Firozabad Bangle Market: कांच की चूड़ियों के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है. फिरोजाबाद, जो अपनी बारीक कांच की कलाकारी के लिए मशहूर है, वहां तैयार होने वाली चूड़ियां और कंगन हर सुहागन की पहली पसंद होते हैं. लेकिन इस बार शादियों के सीजन में महिलाओं के बीच नए डिजाइन और मेटल के कंगनों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बाजार में इन कंगनों की धूम है और यह ट्रेंड केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फैल चुका है.

मार्केट में सिल्वर और गोल्डन डिजाइनों की धूम
फिरोजाबाद के घंटाघर के पास स्थित फैंसी चूड़ियों की बड़ी मार्केट इन दिनों खरीदारों और व्यापारियों से गुलजार है. यहां चूड़ियों का होलसेल बिजनेस करने वाले दुकानदार अजय चौहान ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू होते ही मेटल के कंगनों की मांग कई गुना बढ़ गई है. विशेष रूप से सिल्वर और गोल्डन मेटल के कंगन महिलाओं को बेहद आकर्षित कर रहे हैं. महिलाएं इन कंगनों के साथ कांच की अलग-अलग फैंसी चूड़ियों को मिक्स-एंड-मैच करके पहन रही हैं, जो उन्हें एक मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह का लुक दे रहा है.

मात्र ₹50 से शुरुआत, दुकानों पर उमड़ी भीड़
बाजार में मेटल के कंगनों की वैरायटी और कीमतें दोनों ही ग्राहकों के अनुकूल हैं. अजय चौहान के अनुसार, उनके पास मेटल के कंगनों की शुरुआती कीमत मात्र ₹50 है. कम कीमत और बेहतरीन डिजाइन होने के कारण महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं. दुकानों पर मेटल के कंगन के साथ चूड़ियों के अलग-अलग डिजाइन के सेट भी तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें शादियों और पार्टियों में मैचिंग कपड़ों के साथ आसानी से पहना जा सकता है.

व्यापारियों के लिए कमाई का बड़ा मौका
फिरोजाबाद के ये मेटल कंगन न केवल ग्राहकों बल्कि छोटे और बड़े व्यापारियों के लिए भी मुनाफे की गारंटी बन रहे हैं. दुकानदार ने बताया कि जो लोग चूड़ियों का बिजनेस कर रहे हैं, वे यहां से कम रेट में मेटल के कंगन खरीदकर अपने क्षेत्रों में इन्हें अच्छे दामों पर बेच रहे हैं. इन कंगनों की मांग इतनी अधिक है कि व्यापारी इनसे दोगुनी कमाई कर रहे हैं. यही कारण है कि फिरोजाबाद के अलावा देशभर के कोने-कोने से ग्राहक और व्यापारी इन ट्रेंडिंग कंगनों को खरीदने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article