12.3 C
Munich

Char Dham Yatra 2026 begins today as Gangotri and Yamunotri Dham kapat open | गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आज कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा शुरू, जानें

Must read


होमताजा खबरधर्म

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आज कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा शुरू, जानें महत्व

Last Updated:

Char Dham Yatra 2026: आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे और इसके साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा. चारधाम यात्रा आस्था, परंपरा और विश्वास का प्रतीक है. गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हुई यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती है. आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ यह पवित्र यात्रा अपने पूर्ण स्वरूप में पहुंच जाएगी.

Zoom

Char Dham Yatra 2026: देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का सबसे बड़ा पर्व मानी जाने वाली चार धाम यात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हो जाएगा. आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इसके साथ ही देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के कुछ दिन बाद बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ पवित्र चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी.

चार धाम यात्रा का क्या है महत्व?
हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा को मोक्षदायिनी यात्रा मानी जाती है क्योंकि इस यात्रा के करने से व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति हो जाता है. इस यात्रा में चार प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं. मान्यता है कि इन चारों धामों के दर्शन करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है. यात्रा की शुरुआत परंपरागत रूप से यमुनोत्री से होती है, इसके बाद गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ के दर्शन किए जाते हैं. यह क्रम धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?
श्रद्धालुओं के लिए अगला बड़ा इंतजार केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का है. परंपरा के अनुसार, केदारनाथ धाम के कपाट आमतौर पर अक्षय तृतीया के कुछ दिनों बाद खोले जाते हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट भी निर्धारित तिथि पर विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं. इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल दिन बुधवार को और बद्रीनाथ धाम के कपाच 23 अप्रैल दिन गुरुवार को खोले जाएंगे.

आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व
प्रशासन ने भी यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात और आवास की व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो. चार धाम यात्रा ना केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए भी एक बड़ा अवसर होती है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलता है.

यमुनोत्री धाम का महत्व
चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से होती है और आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. यह यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि यहां दर्शन करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

गंगोत्री धाम का महत्व
गंगोत्री धाम गंगा नदी का पवित्र उद्गम स्थल है और आज गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. मान्यता है कि राजा भगीरथ की तपस्या से मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं. यहां स्नान और पूजा करने से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है.

केदारनाथ धाम का महत्व
भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ धाम बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यह धाम हिमालय की ऊंचाई पर स्थित है और अत्यंत कठिन यात्रा के बाद यहां पहुंचा जाता है. मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति मिलती है.

बद्रीनाथ धाम का महत्व
चार धाम यात्रा का अंतिम पड़ाव बद्रीनाथ धाम है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है. कहा जाता है कि यहां दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. अलकनंदा नदी के तट पर स्थित यह धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article