13.1 C
Munich

मुझे नहीं पता वो कब तक लौटेंगे…क्या एमधोनी ने IPL से भी ले लिया संन्यास, CSK के कोच ने दिया दिल तोड़ने वाला बयान

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुझे नहीं पता वो कब तक लौटेंगे…धोनी के बारे में नहीं जानते CSK के कोच

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने उतरेंगे या नहीं इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं. चोटिल होने की वजह से वो टूर्नामेंट शुरु होने से पहले बाहर हो गए थे. दो हफ्ते के लिए उनके बाहर रहने की घोषणा हुई थी लेकिन अब तक वो मैच खेलने नहीं उतरे. टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा, मुझे नहीं पता वो कब खेलेंगे.

Zoom

मुझे नहीं पता वो कब तक लौटेंगे…धोनी के बारे में नहीं जानते CSK के कोच

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरु हुए एक महीना पूरा होने को है लेकिन अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर कोई मैच खेलने नहीं उतरे हैं. टीम अभी भी एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रही है. टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने माना है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज की आईपीएल 2026 में वापसी को लेकर अभी कोई समयसीमा तय नहीं हुई है. धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं. सीएसके ने अब तक यह नहीं बताया है कि वह कब चयन के लिए उपलब्ध होंगे.

हसी का कहना है कि धोनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन अभी मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं.
सीएसके की ताजा जानकारी से एक बात साफ है कि धोनी की रिकवरी सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखकर नहीं आंकी जा रही है. माइक हसी से जब पूछा गया कि क्या धोनी की वापसी को लेकर कोई स्पष्टता है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं पता. वह अपनी रिहैब में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और मैं उनकी बल्लेबाजी से खुश हूं.”

हसी ने आगे कहा, “यह उनके दौड़ने की प्रोग्रेस पर निर्भर है, क्योंकि अगर वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरेंगे, तो उन्हें तेज सिंगल और दो रन लेने में सक्षम होना होगा. उन्हें अपने दौड़ने में आत्मविश्वास लाना है और अपनी स्पीड बढ़ानी है. मुझे नहीं पता वह कब खेलेंगे, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्द से जल्द लौटें, जैसे सभी फैंस चाहते हैं.”

यह अपडेट इसलिए भी अहम है क्योंकि एमएस धोनी ने इस सीजन में अब तक सीएसके के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि वह पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे. उस समय यह एक छोटी अवधि की गैरमौजूदगी लग रही थी. लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा और उनकी वापसी की कोई तारीख तय नहीं हुई, फोकस इस बात पर आ गया है कि क्या वह वाकई मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article