कौन हैं संजय खान? जिनको केसी वेणुगोपाल ने नामांकन भरने से रोका, वीडियो वायरल
Last Updated:
KC Venugopal Sanjay Khan emotional video: केरल की राजनीति में एक ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसकी देशभर में खूब चर्चा हो रही है. पुनालूर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संजय खान ने ऐन मौके पर अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है. तो आइए जानते हैं आखिर संजय खान कौन हैं और उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला क्यों नहीं किया, केसी वेणुगोपाल ने आखिर कैसे संजय खान को मना लिया.
Sanjay Khan withdrawn independent candidacy in Punalur: केरल कांग्रेस में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. वह नाम है- संजय खान. पुनलूर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संजय खान ने ऐन वक्त पर अपना फैसला बदलते हुए अब नामांकन नहीं भरने का फैसला किया है. जिसके पीछे इसके पीछे कोई दबाव नहीं बल्कि एक भावुक मुलाकात थी. तो समझते हैं पूरी बात, जानते हैं आखिर कौन हैं संजय खान जिनकी कांग्रेस पार्टी के अंदर वापसी को बड़ी राहत के तौर पर क्यों देखा जा रहा है.
कौन हैं संजय खान?
संजय खान केरल कांग्रेस के एक मजबूत और जमीनी नेता माने जाते हैं. वह डीसीसी (जिला कांग्रेस कमेटी) सचिव हैं और पनलूर इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि और सक्रियता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती रही है.
क्यों भड़के थे संजय खान?
दरअसल, पुनलूर सीट कांग्रेस ने सहयोगी दल मुस्लिम लीग को दे दी थी. इस फैसले से नाराज होकर संजय खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. उनका मानना था कि वे इस सीट के सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए था.
केसी का ‘इमोशनल मास्टरस्ट्रोक’
मामला बिगड़ता देख केसी वेणुगोपाल खुद आगे आए. उन्होंने संजय खान से मुलाकात की, उनके कंधों पर हाथ रखा और गले लगाकर समझाया. उन्होंने साफ कहा कि संजय का दर्द जायज है और पार्टी उनके योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं करेगी.
भावुक पल-जब टूट गया संजय का दिल
इस बातचीत के दौरान माहौल इतना भावुक हो गया कि संजय खान की आंखें भर आईं. उन्होंने नामांकन दाखिल न करने का फैसला किया और पार्टी के साथ रहने का भरोसा जताया. यह दृश्य वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को भी भावुक कर गया.
केसी वेणुगोपाल ने संजय खान को भविष्य के लिए क्या कहा?
सूत्रों के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने संजय खान को भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया है. माना जा रहा है कि पार्टी उनके त्याग का सम्मान जरूर करेगी.




