7.1 C
Munich

MI vs GT: 6,4,4,6,6… एक ओवर में 26 रन, आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर की तिलक ने उड़ाई धज्जियां

Must read


होमखेलक्रिकेट

सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर की तिलक ने उड़ाई धज्जियां, कूटे 26 रन

Last Updated:

Tilak Varma 26 runs in ashok sharma over: पारी का 18वां ओवर लेकर आए अशोक शर्मा ने 26 रन लुटाए. पहली गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा करने के बाद तिलक वर्मा ने लगातार चार बाउंड्री ठोकीं और ओवर को बड़ा बनाया. हालांकि, आखिरी गेंद पर तिलक बड़ा शॉट लगाने से चूक गए. इस ओवर के चलते मुंबई का स्कोर 160 रन के पार पहुंचा.

Zoom

तिलक वर्मा ने अशोक शर्मा के ओवर में बनाए 26 रन.

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक ठोका. यह तिलक का आईपीएल में पहला शतक है. इसके साथ ही इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बना दिया. पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर तिलक ने शतक पूरा किया और अनोखे अंदाज में इसका जश्न मनाया. तिलक की 101 रन की नाबाद पारी से मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा. तिलक ने अपनी इस पारी के दौरान गेंदबाजों की धज्जियां तो उड़ाई ही, लेकिन देखने लायक था अशोक शर्मा का ओवर. अब तक हुए मुकाबलों में सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले इस गेंदबाज के एक ओवर में तिलक ने 26 रन कूट दिए.

एक ओवर में कूटे 26 रन
पारी का 18वां ओवर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अशोक शर्मा को दिया. स्ट्राइक पर थे तिलक वर्मा. तिलक ने ओवर की जबरदस्त शुरआत की और पहली ही गेंद को सीधा स्टैंड्स में भेज दिया. इस शॉट के साथ ही उन्होंने अर्धशतक भी पूरा कर लिया. अगली दो गेंदों ओर तिलक ने चौके लगाए. तिलक यहीं नहीं रुके, चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो दनदनाते छक्के जड़ दिए. हालांकि, आखिरी गेंद पर वह बड़ा शॉट मिस कर गए. इसी ओवर के बाद तिलक ने रफ्तार पकड़ी और शतक ठोका. इस ओवर से पहले तक वह 32 गेंद पर 49 बनाकर खेल रहे थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article