bengaluru professor proposes | Bengaluru professor row – प्रोफेसर का क्लासरूम में ‘I Love You’ का प्रपोजल, छात्रा का विरोध और फिर हंगामा, Video Viral

Date:


बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु के पास स्थित एक मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रोफेसर ने क्लासरूम के अंदर ही एक छात्रा को सबके सामने प्रपोज कर दिया.यह मामला यहीं नहीं थमा और छात्रा के विरोध और तीखी बहस के बाद स्थिति इतनी बिगड़ी कि प्रोफेसर के साथ मारपीट तक हो गई.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा संस्थानों में आचरण और मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

क्लासरूम में शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, क्लास के दौरान प्रोफेसर ने अचानक माइक उठाया और कहा कि वह अपने बैच की एक खास छात्रा को कुछ कहना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने छात्रा का नाम लेकर उसे प्रपोज कर दिया. यह सुनते ही क्लासरूम का माहौल बदल गया. छात्रा ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और प्रोफेसर के सामने ही विरोध दर्ज कराया.

वीडियो में प्रोफेसर को यह कहते हुए सुना जा सकता है—

प्रोफेसर: तुमने मुझे प्रपोज़ कैसे किया?

छात्रा: मैंने कब प्रपोज़ किया?

प्रोफेसर: क्या तुमने ‘आई लव यू’ नहीं कहा था?

छात्रा: माफ कीजिए? मैंने कब प्रपोज़ किया?

प्रोफेसर: वहांCCTV लगा है.

छात्रा: तो मुझे वह दिखाओ.

प्रोफेसर क्लास से बाहर निकलते हुए बोले: मैं तुमसे कल बात करूंगा.

छात्रा: मुझे तुमसे कोई बात नहीं करनी.

बहस ने पकड़ा तूल

क्लासरूम में ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. प्रोफेसर ने दावा किया कि छात्रा ने पहले उन्हें प्रपोज किया था. छात्रा लगातार इसे नकारती रही और प्रोफेसर ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया. छात्रा ने कहा क‍ि तो मुझे फुटेज दिखाइए. छात्रा ने यह भी कहा कि अगर कोई बात है तो उसे प्रिंसिपल के सामने रखा जाए और पूरा बैच इस मुद्दे पर साथ खड़ा रहेगा.

क्लास से बाहर निकला मामला
बहस के बाद प्रोफेसर क्लासरूम से बाहर निकल गए और कहा कि वह अगले दिन इस पर बात करेंगे लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. कुछ ही देर में स्थिति और बिगड़ गई.

छात्रा और साथियों ने किया हमला
आरोप है कि छात्रा और उसके सहपाठियों ने कॉलेज परिसर में ही प्रोफेसर का सामना किया. प्रोफेसर के साथ मारपीट की गई और उन्हें चप्पलों से भी मारा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कॉलेज का दौरा किया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान लिए जाएंगे और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही कार्रवाई होगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जीत, हार और यादों के गवाह! दो पते, एक इतिहास; कांग्रेस की धड़कनों की कहानी

विवेक शुक्ला अशोक उपाध्याय किसी भी हालत में 5...