Last Updated:
भारत में एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर चर्चा तेजी से शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. जिसमें, मिडिल ईस्ट संकट के चलते देश में पैदा हुए हालात पर चर्चा की जाएगी. हालांकि इस बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की संभावनाओं को कोरी अफवाह बताया है.
भारतीय सोशल मीडिया में लॉकडाउन के अफवाहों की बयार बही हुई है. (एआई इमेज)
Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट की वजह से पूरी दुनिया में तेल-गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत भी इस संकट से अछूता नहीं है. खाडी में जारी इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बड़ी बैठक करने जा रहे है. यह बैठक विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी. इस बैठक में अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए संकट को लेकर समीक्षा की जाएगी.
वहीं, इस बैठक की खबर बाहर आते ही सोशल मीडिया में लॉकडाउन को लेकरभा अफवाह फैलना शुरू हो गई. सोशल मीडिया में इस बात को लेकर डर जताया जाने लगा कि देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इस बात को आधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस भाषण को भी बनाया जा रहा है, जो उन्होंने 23 मार्च 2026 को लोकसभा में दिया था. अपने भाषण में पीएम मोदी ने आर्थिक, सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र किया था.
साथ ही, अपील की थी कि देश को कोविड जैसी एकजुटता और तैयारी कर लेनी चाहिए. पहले कोविड जैसी एकजुटता और तैयारी, फिर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की खबर ने लोगों के दिलोदिमाग में लॉकडाउन की अफवाह अच्छी तरह से बैठा दी और सोशल मीडिया में लॉकडाउन से जुड़ी अफवाह की बयार तेजी से बहना शुरू हो गई. हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉकडाउन को पूरी तरह से नकार दिया है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें




