8.6 C
Munich

IPL 2026: सीजन का तीसरा और टूर्नामेंट का 12वां फिफ्टी, अभिषेक शर्मा रोके नहीं रुक रहे, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को धून दिया

Must read


होमखेलक्रिकेट

तूफानी फिफ्टी ठोककर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के गेंदबाजों को धून दिया

Last Updated:

Abhishek Sharma Fifty: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा है. अभिषेक ने सिर्फ 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं उनके करियर का ये 12वां अर्धशतक है.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने ठोकी सीजन की तीसरी फिफ्टी

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के विध्वंसक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 25 गेंद में फिफ्टी पूरी की. अभिषेक शर्मा का इस सीजन में ये तीसरी फिफ्टी है, जबकि करियर का उनका ये 12वां अर्धशतक है. इस तरह अभिषेक ने एक बार धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई बल्कि टीम को तूफानी शुरुआत भी दिलाई.  इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे किए.

बता दें कि अभिषेक शर्मा के लिए आईपीएल 2026 अबतक उतना खास नहीं रहा है. कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी के बाद वह अपने लय से भटक गए हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी ये अर्धशतकीय पारी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छा संकेत है.

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच में टॉस

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता था. टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान ने सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. सनराइजर्स के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप हुई. दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार ट्रेविस हेड ने 26 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके भी लगाए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article