टोल बढ़ा तो बढ़ी टेंशन! जयपुर-दिल्ली सफर हुआ महंगा, रोजाना यात्रियों और व्यापारियों के लिए हुई परेशानी

Date:


X

टोल बढ़ा, जयपुर-दिल्ली सफर महंगा, यात्रियों-व्यापारियों की बढ़ी परेशानी

 

arw img

Public Opinion NHAI Toll Hike : एनएचएआई द्वारा टोल दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है. खासतौर पर जयपुर-दिल्ली, अजमेर और सीकर जैसे व्यस्त मार्गों पर रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए यह फैसला सीधे तौर पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला साबित हो रहा है. पहले से ही महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रही जनता के लिए यह बढ़ोतरी राहत के बजाय नई परेशानी बनकर सामने आई है. जयपुर-दिल्ली रूट पर एक तरफ का टोल करीब 400 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे लंबी दूरी का सफर महंगा होता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल पास की बढ़ी कीमतों ने भी रोजाना आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वहीं, कई जगहों पर सुविधाओं की कमी के बावजूद टोल बढ़ोतरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related