Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 70KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, साथ में गरज-चमक बारिश, दिल्ली से UP-बिहार तक पलटेगा मौसम, IMD का अलर्ट

Date:


होमताजा खबरदेश

70KM की रफ्तार से आ रहा तूफान, साथ में गरज-चमक बारिश, 11 राज्यों में IMD अलर्ट

Last Updated:

Aaj Ka Mausam Live: मौसम विभाग (IMD) ने 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. कई इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. अचानक बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. तो इस खबर में पढ़ें पूरे देश के मौसम का हाल…

ख़बरें फटाफट

Zoom

MD ने 70 किमी/घंटा की तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है. (फोटो AI)

Today Weather Live: अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है. गर्मी की दस्तक के बीच अचानक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को चौंका दिया है. कई जगहों पर दिन में धूप और शाम को आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर, पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और रायपुर तक मौसम अचानक बदल जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा बदल सकते हैं. हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो सामान्य स्थिति से काफी अधिक है. इसका असर सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांवों और खेतों तक भी पहुंचेगा. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. यह बदलाव जहां एक तरफ गर्मी से राहत देगा, वहीं दूसरी तरफ नुकसान और खतरे भी लेकर आ सकता है. किसानों की फसलें दांव पर लग सकती हैं, बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं और तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर देश के बड़े हिस्से में देखने को मिलेगा. उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में इसका प्रभाव साफ नजर आएगा. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है, इससे फसलों को नुकसान हो सकता है. तापमान में अस्थायी गिरावट जरूर आएगी, लेकिन इसके साथ ही बिजली गिरने, तेज हवाओं और अचानक मौसम बदलने का खतरा भी बना रहेगा. मौसम का यह अस्थिर और आक्रामक रूप सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकता है, खासकर उन लोगों को जो खुले में काम करते हैं या यात्रा पर रहते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, तो वहीं पर्यटकों को भी चेतावनी

हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य में मार्च का महीना खत्म...

राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने मकबूल फिदा हुसैन को पछाड़ा, कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर

होमताजा खबरदेशराजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने मकबूल...

खीरे की अगेती खेती बनी मुनाफे का सौदा, दो महीने में तुड़ाई शुरू, किसान की बढ़ी आमदनी

होमवीडियोकृषिखीरे की अगेती खेती बनी मुनाफे का सौदा,...