Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्थित श्री राम सोसाइटी में एक पोस्टर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. पोस्टर पर मुस्लिम विरोधी बातें लिखी हुई हैं. पोस्टर के जरिए कॉलोनी के लोगों ने अपील की है कि इस सोसाइटी में मुस्लिम समाज के लोग घर ना खरीदें, यहां हिंदू रहते हैं.
मुरादाबाद में श्री राम सोसाइटी में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन का लगा पोस्टर.
मुरदाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में स्थित श्रीराम सोसाइटी में मुस्लिम खरीदारों के प्रवेश के विरोध में पोस्टर लगने का मामला सामने आया है. घरों के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा है, ‘पूर्णतः हिंदू सनातनी सोसाइटी’. कालोनीवासियों ने मंदिर और धार्मिक एकता का हवाला देकर की मांग की है कि दूसरे समुदाय को मकान न बेचे जाएं.
हिंदू परिवारों ने लगाए पोस्टर
कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि कालोनी में कोई मुस्लिम धर्म के लोग मकान न खरीदें. यह कालोनी हिंदुओं की है. लोगों द्वारा लगाए गए बैनर पर लिखा है कि पूर्णतः हिन्दू सनातनी सोसाइटी. यह क्षेत्र हिन्दू समाज के निवास के लिए हैं. करीब दो दर्जन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं. कॉलोनी में करीब 40 परिवार रहते हैं. उनका साफ कहना है कि कोई भी मुस्लिम धर्म के लोग इधर आकर मकान न खरीदें. यह हमारे कैम्पस के लिए बहुत अच्छा होगा.
‘हम कहेंगे की हिंदुओं को ही मकान दें’
इसके अलावा पोस्टर में यह भी लिखा है कि हिन्दू समुदाय के लोग ही यहां रहते हैं. धार्मिक कार्यक्रम करते हैं. कुछ हिन्दू परिवार हमारे यहां मकान बेचना चाह रहे हैं. हम कहेंगे हिंदुओं को ही मकान दे दिया जाए. दूसरे समुदाय के लोगों को मकान न दिया जाए. पूरा मामला थाना कटघर के लाजपत नगर का है.
लोगों ने बताया कि क्यों लगाए हैं ऐसे पोस्टर
इस मामले में कॉलोनीवासियों ने कहा कि हम लोगों के बीच जो हिन्दू एकता बनी हुई है, सनातन धर्म के हम लोग हैं. करीब 40 परिवार हम लोग हैं. हमारे सामने ही मंदिर बना हुआ है. धर्म से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं. इससे किसी और धर्म को और किसी और के धर्म से हमें कोई नुकसान न पहुंचे. हम यही चाहते हैं. इसलिए हमने बैनर लगाए हैं. मुस्लिम धर्म के लोग इधर आकर मकान न खरीदें, तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


