Last Updated:
होर्मुज पार करते ही समंदर हुआ खेल, भारत आ रहे ईरानी जहाज ने लिया यूटर्न, अब चीन ले जा रहा तेल
भारत की तरफ बढ़ रहा ईरानी जहाज अचानक चीन की ओर मुड़ा, 7 साल बाद आ रहा था तेल
होर्मुज पार करते ही समंदर के बीच एक अजीब खेल हुआ है. भारत में 7 साल बाद ईरान से तेल ला रहे एक जहाज ने बीच समंदर में यूटर्न लिया है. जी हां, भारत की ओर बढ़ रहा ईरानी तेल वाला जहाज ने अचानक अपनी दिशा बदल ली है. पहले इसकी मंजिल भारत थी, मगर अब यह चीन की ओर मुड़ गया है. अगर यह ईरानी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचता तो लगभग सात साल बाद यह पहला ऐसा शिपमेंट होता. मगर अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित यह जहाज ईरानी कच्चा तेल ला रहा था. उसने अपनी दिशा बदलकर भारत की बजाय अब चीन की ओर रुख कर लिया है.
शिप-ट्रैकिंग फर्म केप्लर के मुताबिक, पिंग शुन नामक यह अफ्रामैक्स जहाज, जो 2002 में बना था और 2025 में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित किया गया, फिलहाल चीन के डोंगयिंग की ओर जा रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में जहाज ने भारत के पश्चिमी तट पर स्थित वडीनार पहुंचने का संकेत दिया था, लेकिन अब यह दक्षिण की ओर मुड़ गया है. हालांकि, ऐसे गंतव्य संकेत अंतिम नहीं होते और कभी भी बदल सकते हैं.
भारत ने मई 2019 के बाद से ईरान से कच्चा तेल नहीं खरीदा है, जब अमेरिका के प्रतिबंधों के चलते उसने ईरान से तेल आयात बंद कर दिया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्र में पहले से मौजूद ईरानी तेल कार्गो के लिए अस्थायी छूट दी थी, लेकिन भुगतान, शिपिंग और बीमा से जुड़ी समस्याओं के कारण ऐसे सौदों में दिक्कतें आई हैं.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें





