17.6 C
Munich

Virat Kohli 9000 Runs: अरुण जेटली स्टेडियम में ‘विराट’ गर्जना, 9000 रनों के शिखर पर पहुंचे कोहली, पीछे छूट गए रोहित-धवन

Must read


होमखेलक्रिकेट

अरुण जेटली स्टेडियम में ‘विराट’ गर्जना, 9000 रनों के शिखर पर पहुंचे कोहली

Last Updated:

Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच दिया. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. 275वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, कोहली एक टीम के खिलाफ 1200 रन और भारतीय सरजमीं पर 8000 आईपीएल रन बनाने के जादुई आंकड़े के भी बेहद करीब पहुंच गए हैं.

Zoom

विराट कोहली आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

नई दिल्ली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज एक ऐसी तारीख दर्ज हो गई है, जिसे क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. सोमवार, 27 अप्रैल 2026 की यह शाम पूरी तरह से ‘किंग’ विराट कोहली के नाम रही. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन ऊंचाइयों को छू लिया, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है.

मैच शुरू होने से पहले ही सबकी नजरें स्कोरबोर्ड पर टिकी थीं. कोहली अपने 275वें आईपीएल मैच में एक बहुत बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े थे. उन्हें टूर्नामेंट के इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने के लिए महज 11 रनों की दरकार थी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 76 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की पारी के छठे ओवर में जैसे ही कोहली ने वह जादुई 11वां रन पूरा किया, पूरा स्टेडियम ‘कोहली-कोहली’ के नारों से गूंज उठा. कोहली की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह आईपीएल की शुरुआत (2008) से लेकर आज तक केवल एक ही फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. उनकी इस निरंतरता और रनों की भूख ने उन्हें बाकी सभी खिलाड़ियों से बहुत आगे खड़ा कर दिया है.

दिग्गजों की फेहरिस्त में सबसे आगे
अगर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों की बात करें, तो कोहली के बाद दूसरा बड़ा नाम ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का आता है. रोहित ने अब तक डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेलते हुए 276 मैचों में 7183 रन बनाए हैं. वहीं, ‘गब्बर’ शिखर धवन का शानदार आईपीएल करियर 222 मैचों में 6769 रनों के साथ समाप्त हुआ है. धवन ने अपने सफर में पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया.विदेशी खिलाड़ियों की श्रेणी में डेविड वॉर्नर का दबदबा आज भी कायम है. वॉर्नर ने दिल्ली और हैदराबाद के लिए खेलते हुए 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं. इस फेहरिस्त में केएल राहुल भी तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं, जिनके नाम अब 153 मैचों में 5580 रन दर्ज हैं. हालांकि, सोमवार के इस बड़े मुकाबले में राहुल केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन विभिन्न टीमों के लिए उनका प्रदर्शन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है.

दिल्ली के खिलाफ ‘स्पेशल’ रिकॉर्ड की ओर कदम
विराट कोहली के लिए यह मैच केवल 9000 रनों तक सीमित नहीं था. उनके पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका था. इस मैच से पहले दिल्ली के खिलाफ उनके नाम 34 मैचों में 1184 रन दर्ज था. अगर कोहली आज की पारी में कुल 27 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. यह आंकड़ा दर्शाता है कि दिल्ली के मैदान और दिल्ली की गेंदबाजी उन्हें कितनी रास आती है.

भारतीय सरजमीं पर रनों का पहाड़
कोहली की बादशाहत सिर्फ रनों की संख्या तक नहीं, बल्कि उनकी भौगोलिक निरंतरता में भी दिखती है. मैच की शुरुआत से पहले, भारत में खेले गए 231 आईपीएल मैचों में कोहली के नाम 7976 रन थे. आज के मुकाबले में जैसे ही उनके बल्ले से 35वां रन निकलेगा, वह भारतीय सरजमीं पर 8000 आईपीएल रन पूरे करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर विराट कोहली का हर शॉट उनकी क्लास और अनुभव की कहानी बयां कर रहा था. उनके 9000 रनों के इस सफर में 113 रनों का सर्वोच्च स्कोर और अनगिनत मैच जिताऊ पारियां शामिल हैं. भले ही विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स थी, लेकिन स्थानीय दर्शकों का प्यार यह बता रहा था कि विराट कोहली अब केवल बेंगलुरु के नहीं, बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट के ‘पोस्टर बॉय’ बन चुके हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article