बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार निर्विरोध जीतेंगी या कांग्रेस तोड़ देगी महाराष्ट्र की यह पुरानी परंपरा?

Date:


Last Updated:

Baramati Assembly By Election News: बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से समर्थन की अपील करते हुए इस चुनाव को निर्विरोध बनाने की पेशकश की है. अब गेंद कांग्रेस के पाले में है कि वह अपना उम्मीदवार उतारेगी या सुनेत्रा की राह आसान करेगी. अगर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती है तो महाराष्ट्र में चली आ रही यह परंपरा टूट जाएगी.

Zoom

सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव में नामांकन दाखिल किया.

बारामती. महाराष्ट्र की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बारामती में एक बार फिर से चुनावी बिसात बिछ चुकी है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए कांग्रेस पार्टी से सुनेत्रा पवार को समर्थन देने की अपील की है. प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि वह बीते 3 दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है. पटेल की इस कोशिश ने राज्य के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है कि क्या बारामती का यह चुनाव निर्विरोध संपन्न होगा? बता दें कि कांग्रेस ने इस सीट से आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है.

सोमवार को सुनेत्रा पवार के नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया, ‘मैंने बारामती चुनाव के संदर्भ में सभी दलों के नेताओं से चर्चा की कोशिश की है. खड़गे जी से सीधे बात नहीं हो पाई, लेकिन मैंने उनके निजी सहायक के जरिए अपना संदेश भेज दिया है. मेरी कांग्रेस पार्टी से अपील है कि वे इस चुनाव में हमारा समर्थन करें.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related