5 साल से नहीं भरा टैक्स, तो कचरे से घेरा पेट्रोल पंप, नगर निगम की अनोखी कार्रवाई का वीडियो वायरल

Date:


होमताजा खबरदेश

5 साल से नहीं भरा टैक्स, तो कचरे से घेरा पेट्रोल पंप, नगर निगम का वीडियो वायरल

Last Updated:

Telangana Tax Recovery Case: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए अनोखा तरीका अपनाया. पांच साल से 82 हजार रुपये का टैक्स नहीं चुकाने पर पेट्रोल पंप के बाहर कचरा ढोने वाले ट्रक खड़े कर दिए गए, जिससे पंप का कामकाज ठप हो गया. कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया. इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नगर निगम ने चेतावनी दी है कि अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में नगर निगम प्रशासन ने टैक्स वसूली के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है, जिसकी चर्चा अब पूरे राज्य में हो रही है. आमतौर पर टैक्स वसूली के लिए नोटिस या कानूनी कार्रवाई की जाती है, लेकिन यहां अधिकारियों ने “जैसे को तैसा” की रणनीति अपनाते हुए एक पेट्रोल पंप के सामने कचरा ढोने वाली गाड़ियों की कतार लगा दी. यह मामला तांदूर इलाके का है, जहां एक पेट्रोल पंप संचालक पर पिछले पांच वर्षों से करीब 82,000 रुपये का संपत्ति कर बकाया था.

नगर निगम के अनुसार इस राशि की वसूली के लिए विभाग लंबे समय से प्रयास कर रहा था, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया. नगर आयुक्त मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि संचालक को कई बार आधिकारिक नोटिस भेजे गए थे, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही बकाया राशि जमा कराई गई. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाने का फैसला किया.

इस वजह से वीडियो हो रहा है वायरल

कार्रवाई के तहत नगर निगम के अधिकारियों ने कचरा ढोने वाले ट्रकों और ट्रैक्टरों को पेट्रोल पंप के प्रवेश और निकास द्वारों पर खड़ा कर दिया. कचरे से लदे इन वाहनों के कारण पंप का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया. अधिकारियों का कहना है कि जब बार-बार नोटिस देने और समझाने के बावजूद भी बकाया राशि जमा नहीं कराई गई, तो जनता के पैसे की वसूली के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था. उनका मानना है कि इस तरह की सख्ती से अन्य बकायेदारों को भी सबक मिलेगा.

टैक्स बकायेदारों की सूची कर ली गई है तैयार

नगर आयुक्त रेड्डी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है. नगर निगम ने अब उन सभी लोगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची तैयार कर ली है, जिन पर लंबे समय से टैक्स बकाया है. आने वाले समय में ऐसे सभी बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर टैक्स जमा नहीं किया गया, तो बकायेदारों के घरों और प्रतिष्ठानों के सामने भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है. जहां कुछ लोग इसे प्रशासन की सख्ती या दादागिरी बता रहे हैं, वहीं नगर निगम का कहना है कि विकास कार्यों के लिए टैक्स वसूली जरूरी है और लगातार अनदेखी के बाद ऐसे कदम उठाना मजबूरी बन जाता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोलकाता पर नजर डाली तो टुकड़े-टुकड़े होगा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह का ख्वाजा आसिफ को तीखा जवाब

होमताजा खबरदेशकोलकाता पर नजर डाली तो टुकड़े-टुकड़े होगा...