डिजिटल निगरानी में आएंगे स्कूल वाहन! बिना फिटनेस नहीं दौड़ेंगी बसें, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन? जानिए पूरी प्रक्रिया

Date:


लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग बेहद सख्त हो गया है. लापरवाही करने वाले चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी. परिवहन विभाग की तरफ से स्कूल वाहनों की निगरानी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है, जिस पर स्कूली वाहन और उनसे संबंधित डिटेल अपलोड होगी. यह पोर्टल स्कूल बसों व अन्य स्कूली वाहनों की निगरानी को सेंट्रलाइज, ट्रांसपेरेंट और डिजिटल बनाएगा.

पोर्टल पर जिले के सभी स्कूलों में संचालित वाहनों का होगा पूरा विवरण

इस पोर्टल पर जिले के सभी स्कूलों में संचालित वाहनों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा, जिससे उनके कागजात और फिटनेस की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी.

पोर्टल के माध्यम से जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे होंगे या जिनकी फिटनेस की अवधि समाप्त होने वाली होगी, उन्हें स्वयं मोबाइल मैसेज के जरिए सूचना भेजी जाएगी. इसके साथ ही अगली फिटनेस की तारीख से संबंधित स्कूल प्रबंधन को रिमाइंडर भी भेजा जाएगा. यदि इसके बावजूद उनके कागजात अपलोड नहीं कराए जाते हैं, तो परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी.

जांच में गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई

लोकल 18 से बातचीत करते हुए एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश ने स्कूली वाहनों का डेटा संकलित करने और उस पर निगरानी के लिए upisvmp.com नाम का पोर्टल शुरू किया है. इस पर सभी स्कूलों व उनमें संचालित वाहनों, चालकों और स्कूल का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा. इस ऐप पर डेटा अपलोड होने के बाद प्रत्येक स्कूल में उन वाहनों का भौतिक जांच की जाएगी. जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी.

पोर्टल पर लॉगिन एआरटीओ के अलावा बीएसए और डीआईओएस भी कर सकेंगे. इसके लिए तीनों की लॉगिन आईडी बनाई गई है. वहीं डीएम स्तर से पोर्टल की निगरानी की जाएगी. पोर्टल पर अपलोड वाहनों की जांच के लिए डीएम संबंधित अधिकारियों को स्कूल आवंटित करेंगे.

280 स्कूलों में 901 वाहन रजिस्टर्ड

एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि जनपद के 280 स्कूलों में 901 वाहन रजिस्टर्ड हैं. वहीं 90 वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है. 13 वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है. स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यह अहम फैसला लिया गया है. कई बार हादसे हो जाते थे, जिन्हें रोकने के लिए परिवहन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है और लगातार अपील भी की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि जो स्कूली वाहन पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं होंगे, उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया जाएगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related