Last Updated:
योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें रोजगार, शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं. MSME मंत्री राकेश सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनपद, एक व्यंजन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक और विशिष्ट व्यंजन को चिन्हित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊः योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें रोजगार, शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं. MSME मंत्री राकेश सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनपद, एक व्यंजन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक और विशिष्ट व्यंजन को चिन्हित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी.
व्यंजनो की होगी ब्रांडिंग
व्यंजनों की ब्रांडिंग के लिए उनके लोगो तैयार किए जाएंगे और 75 जिलों के प्रसिद्ध व्यंजनों की सूची भी तैयार कर ली गई है. उदाहरण के तौर पर आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और जौनपुर की इमरती को विशेष पहचान दिलाने की तैयारी है. इस योजना के लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और प्रेरणा स्थल पर खाद्य वेंडर्स व हलवाइयों का सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है. इसके साथ ही अमरोहा, बरेली, संत कबीर नगर और बिजनौर में कताई मिलों पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है.
निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत फिरोजाबाद स्थित अमरदीप मेमोरियल विश्वविद्यालय को आशय पत्र जारी किया गया है और नोएडा की मेट्रो यूनिवर्सिटी को संचालन की अनुमति दी गई है. वहीं वन मंत्री अरुण सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए 147 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. इस अभियान के तहत 30 प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जाएंगे और जलवायु के अनुसार वृक्षारोपण किया जाएगा. इसके अलावा प्रमुख सचिव प्लानिंग आलोक कुमार तृतीय ने बताया कि OTT CM फेलो योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 150 फेलो तीन वर्षों के लिए नियुक्त किए जाएंगे. इन फेलो को 40 हजार रुपये मासिक मानदेय और 10 हजार रुपये आवास भत्ता दिया जाएगा तथा ये जिला स्तर पर डेटा संग्रहण और प्रशासनिक कार्यों में अधिकारियों की मदद करेंगे.
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें


