19.1 C
Munich

जय श्री राम… आईपीएल में पहले विकेट के बाद रघु शर्मा ने लहराया पर्चा, मुंबई के खिलाड़ी ने दिखाया भावुक मैसेज

Must read


होमखेलक्रिकेट

जय श्री राम! IPL में पहले विकेट के बाद रघु ने लहराया पर्चा, दिखाया भावुक मैसेज

Last Updated:

Who is Raghu Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस के स्पिनर रघु शर्मा ने करियर का पहला विकेट हासिल किया. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ इस मैच में रघु ने अपने पहले विकेट के बाद एक भावुक नोट दुनिया को दिखाया, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को मौका देने के लिए शुक्रिया कहा.

Zoom

विकेट के बाद रघु शर्मा का पर्चा हुआ वायरल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पहले विकेट के बाद मुंबई इंडियंस के स्पिनर रघु शर्मा इमोशनल हो गए हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में रघु ने अक्षत रघुवंशी को आउट किया. रघु ने जैसे ही ये विकेट लिया उसके बाद उन्होंने अपनी ट्राउजर की जेब से एक पर्ची निकाली, जिस पर भावुक मैसेज लिखा हुआ था. इस दौरान टीम के खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने लायक था.

रघु ने अपने मैसेज नोट में लिखा था कि, “गुरुदेव की दिव्य कृपा से आज 15 सालों दर्दभरा इंतजार खत्म हुआ. मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) को यह अवसर देने के लिए धन्यवाद. मैं सदा आभारी रहूंगा. जय श्री राम. रघु शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, लेकिन उस मैच में वह विकेट नहीं ले पाए थे.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article