16.3 C
Munich

UPPSC Exam Dates : यूपीपीएससी ने बदली GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें, अब इस दिन होगा एग्जाम

Must read


Last Updated:

UPPSC Exam Dates : उत्तर प्रदेश में जीआईसी प्रवक्ता भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2025 और एलटी ग्रेड टीचर भर्ती मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित हो गई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दोनों भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित की हैं.

Zoom

UPPSC Exam Dates : GIC प्रवक्ता प्रीलिम्स यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते स्थगित हुई है.

UPPSC Exam Dates : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जून और जुलाई में प्रस्तावित दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदल दी हैं. संशोधित कैलेंडर के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (LT Grade) मुख्य परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं. राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 7 जून को किया जाना था. लेकिन अब यह 14 जून, रविवार को होगी.

इस परीक्षा की तिथि में बदलाव यूपी पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के कारण किया गया है. पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को तय है. पुलिस भर्ती परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसके मद्देनजर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सेंटर की उपलब्धता को देखते हुए लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता परीक्षा एक सप्ताह आगे बढ़ाना उचित समझा.

एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा की भी तारीख बदली

आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया है. अब हिंदी, समाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत जैसे प्रमुख विषयों की मु्ख्य परीक्षा अलग-अलग होने की बजाए एक साथ आयोजित की जाएगी.

इससे पहले के शेड्यूल के अनुसार, हिंदी विषय की परीक्षा 16 मई को होनी थी. जबकि अन्य विषयों की परीक्षा 14 जून को प्रस्तावित थी. लेकिन अब आयोग ने बताया है कि सभी विषयों की परीक्षा 11 जुलाई, शनिवार को एक ही चरण में संपन्न कराई जाएगी. इस फैसले ने उन अभ्यर्थियों को काफी राहत दी है जो एक से अधिक विषयों या किसी अन्य परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं. उन्हें रिवीन के लिए अधिक वक्त मिल जाएगा.

अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि किसी भी भ्रम से बचने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है. इसलिए केंद्रों के निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article